फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Policeman eating Ras Malai, escaped prisoner

रसमलाई खाता रहा पुलिसकर्मी, उम्रकैदी फरार

Wed, 24 Aug 2016 04:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Wed, 24 Aug 2016 04:54 AM IST
विज्ञापन
Policeman eating Ras Malai, escaped prisoner
- फोटो : अमर उजाला

पेशी के बाद बंदी को नाश्ता कराना मंगलवार को सिपाही को भारी पड़ गया। शहर के अंबेडकर चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान पर सिपाही रसमलाई का स्वाद लेने में जुटा था और बंदी मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। नगर कोतवाली में सिपाही व बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सिपाही को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के रामपुर बावली निवासी सोनू उर्फ शेर अली को वर्ष 2011 में नाजिम की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह जिला कारागार में निरुद्ध था। मंगलवार को वह लूट के एक मामले में पेशी पर लाया गया था।
विज्ञापन


दोपहर बाद सिपाही विनोद कुमार सिंह उसे कोर्ट में ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पेशी के बाद शेर अली एक परिचित से बातचीत करने के बाद सिपाही विनोद को लेकर अंबेडकर चौराहा स्थित मौर्या मिष्ठान भंडार पहुंचा और दोनों नाश्ता करने लगे। मिठाई की दुकान पर मौजूद लोगों की मानें तो सिपाही के लिए शेर अली ने रसमलाई मंगाई। वह उसका स्वाद लेने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पल भर में ही चंपत हो गया शेर अली

Policeman eating Ras Malai, escaped prisoner

तभी शेर अली बाहर निकला और पल भर में ही चंपत हो गया। रसमलाई खाने के बाद सिपाही विनोद बाहर निकला तो शेर अली उसे कहीं भी दिखाई नहीं पड़ा। इससे वह परेशान हो उठा। काफी देर तक इधर-उधर खोजबीन करने के बाद वह नगर पालिका कार्यालय की ओर भागा। उसने लाकअप पहुंचकर साथियों को भी घटना से अवगत कराया। कैदी के भागने की खबर पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में प्रभारी नगर कोतवाल संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान सिपाही ने बताया कि पेशी के बाद कैदी को पेशाब कराने के लिए नगर पालिका कार्यालय के करीब लाया था। यहां से वह धक्का देकर भाग निकला। अधिकारियों के आदेश पर सिपाही को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इस मामले में नगर कोतवाली में सिपाही विनोद कुमार सिंह व कैदी सोनू उर्फ शेर अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। प्रभारी कोतवाल संजय शर्मा ने बताया कि हत्या के मामले में शेर अली को उम्रकैद की सजा हो चुकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed