फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police team on drug peddlers trail assaulted by mob; woman cop hospitalised, 3 accused held

महाराष्ट्र: नशीली दवाओं के तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर भीड़ का हमला, महिला कांस्टेबल घायल; 3 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Feb 2024 05:53 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 05:53 PM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नशीली दवाओं के तस्करों को पकड़ने गई टीम पर अचानक भीड़ ने हमला बोल दिया। इस घटना में पुलिस की टीम में मौजूद महिला कांस्टेबल घायल हो गई। मामले की गंभीरता देखते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Police team on drug peddlers trail assaulted by mob; woman cop hospitalised, 3 accused held
महाराष्ट्र पुलिस। - फोटो : social media

विस्तार

नशीली दवा तस्करों के हौंसले कितने बुलंद हो गए हैं, इसका जीता जागता उदाहरण छापेमारी से लिए गई टीम पर हुए हमले से लाया जा सकता है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस लगातार नशीली दवाओं के तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। इसी सिलसिले में ठाणे जिले भयंदर इलाके में नशीली दवाओं के कारोबार की सूचना के बाद तलाशी के लिए पुलिस की टीम वहां पहुंची। इस दौरान अचानक भीड़ ने सर्च ऑपरेशन के लिए आई टीम पर हमला बोल दिया। गुरुवार को पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना मंगलवार रात धावगी इलाके में हुई। जहां नशीली दवाओं के तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गई थी। इस दौरान अचानकर भीड़  ने पुलिस पर हमला बोल दिया। घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। गौरतलब है कि इस हमले में टीम में मौजूद महिला कांस्टेबल को चोट आई, जो अभी अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


तस्करों के समर्थकों ने पुलिस टीम पर बोल दिया धावा
उत्तान सागरी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि 15 से 20 लोगों के एक समूह ने मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की एक पुलिस पार्टी पर हमला किया। जब वह एक गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग तस्करों को पकड़ने के लिए रात नौ बजे के आसपास उनके इलाके में गई थी। । पुलिस टीम में एक महिला कांस्टेबल समेत पांच लोग शामिल थे, जिन्हें उपद्रवियों ने बांस से पीटा। उन्होंने कहा, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि हमले में टीम के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम पर हमले के आरोप में तीन गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बाद में घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनकी पहचान अब्बास अली मिर्जा, अंकुर भारती और राजू गौतम के रूप में हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed