{"_id":"60c4aeb88d707c71d005b879","slug":"police-shot-one-dead-out-of-four-robbers-who-raped-a-bride-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पंजाब प्रांत में दुल्हन से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपियों में से एक मुठभेड़ में ढेर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान: पंजाब प्रांत में दुल्हन से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपियों में से एक मुठभेड़ में ढेर
Sat, 12 Jun 2021 06:25 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, लाहौर
पीटीआई, लाहौर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 12 Jun 2021 06:25 PM IST
सार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 22 वर्षीय एक युवती की शादी की पहली रात को उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार लुटेरों में से एक मारा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
लाहौर से 35 किलोमीटर दूर मुल्तान जिले के शुजाबाद के एक गांव में 26 मई को एक घर में शादी समारोह के बाद पुलिस की वर्दी में चार लुटेरे घुस आए थे और परिवार को बंधक बना लिया था। पुलिस ने बताया कि लुटेरों ने नवविवाहित जोड़े के कमरे में घुस कर उन्हें प्रताड़ना देने के बाद दुल्हन के पति के सामने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
महिला की चिकित्सा रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। उल्लेखनीय है कि इस घटना के बाद गांव वालों और मीडिया की ओर से दबाव डाले जाने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान और पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बजदार ने मामले का संज्ञान लिया था। इसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों को दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि वारदात में शामिल चार में से एक लुटेरा मुठभेड़ में मारा गया। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, 'लुटेरा और दुष्कर्मी आबिद हुसैन उर्फ आबिदी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।' पुलिस ने आबिदी के तीन साथियों की भी पहचान कर ली है, जो दुष्कर्म की घटना में शामिल थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार से प्राप्त सूचना के आधार पर लुटेरों का चित्र बनवाया था और इससे अपराधी तक पहुंचने में सहायता मिली। प्रवक्ता ने कहा, 'लूट का सामान बरामद करने के लिए आबिदी को शुक्रवार को ले जा रहे थे जब उसके कुछ साथियों ने हमला कर दिया। आबिदी को उसके ही साथियों ने मार दिया और भाग निकले।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आबिदी को पहचान के लिए पीड़िता के सामने लाया गया था और महिला द्वारा पहचान करने के बाद आबिदी के पास से लूटा गए सोने के गहने बरामद किए गए थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टीम ने आबिदी के तीन साथियों की पहचान की है, जो दुष्कर्म की घटना में शामिल थे।