{"_id":"6335f157f86f433e3662d428","slug":"police-seized-more-than-25-crore-fake-notes-in-surat-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गुजरात के सूरत में छह बड़े बक्सों में एम्बुलेंस से मिले 25 करोड़, फिर सामने आई ये सच्चाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गुजरात के सूरत में छह बड़े बक्सों में एम्बुलेंस से मिले 25 करोड़, फिर सामने आई ये सच्चाई
Fri, 30 Sep 2022 12:56 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, सूरत
एएनआई, सूरत
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:56 AM IST
सार
एसपी ग्रामीण हितेश जोयसर ने जानकारी दी कि नोटों को गौर से देखने पर पता चला कि रिजर्व बैंक की जगह रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ था।
विज्ञापन
बक्सों में भरे नकली नोट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के सूरत में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने करोड़ों की संख्या में नकली नोट बरामद किए हैं। जिसकी जानकारी एसपी हितेश जोयसर ने दी। उन्होंने कहा कि सूरत की कामरेज पुलिस ने सूचना के आधार पर अहमदाबाद-मुंबई रोड पर एक एम्बुलेंस को रोका। इसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस की तलाशी ली, वाहन की जांच करने पर 25.80 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नकली नोटों के 1290 पैकेट मिले जो छह बक्सों में थे। पुलिस ने चालक से पूछताछ की और नोटों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण हितेश जोयसर ने आगे जानकारी दी कि नोटों को गौर से देखने पर पता चला कि रिजर्व बैंक की जगह रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ था। वहीं बैंक अधिकारियों और एफएसएल टीम को बुलाया गया है। साथ ही मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
हैदराबाद में मिले 1.24 करोड़ रुपये
हैदराबाद में कमिश्नर टास्क फोर्स ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके पास से 1.24 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद हुई है। उसने पुलिस को बताया कि उसके चाचा ने उसे चार अन्य लोगों के बीच नकदी देने के लिए कहा था। वहीं व्यक्ति नकदी के लिए उचित दस्तावेज पेश करने में विफल रहा।