फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police says BJP worker committed suicide

पुलिस बोली- भाजपा कार्यकर्ता ने की थी आत्महत्या, चार दिनों में दो कार्यकर्ताओं की हुई मौत

Mon, 04 Jun 2018 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Updated Mon, 04 Jun 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
police says BJP worker committed suicide
भाजपा
पुरुलिया जिले के बलरामपुर में भाजपा कार्यकर्ता का बिजली के खंभे से लटका शव बरामद होने के एक दिन बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि दुलाल कुमार नामक उस व्यक्ति ने आत्महत्या की थी। फिर भी भाजपा ने पुलिस के इस दावे को खारिज करते हुए हत्या का आरोप दोहराया है। 
विज्ञापन


नए पुलिस अधीक्षक आकाश मगारिया ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दुलाल की मौत आत्महत्या की वजह से हुई है। उन्होंने कहा कि पांच डॉक्टरों की एक टीम ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि जान देने के मकसद से फांसी के फंदे से झूलने के कारण दुलाल कुमार की मौत हुई है। हालांकि दुलाल के घरवालों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को खारिज करते हुए तृणमूल कांग्रेस को इस हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। दुलाल की पत्नी ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। 
विज्ञापन


वहीं भाजपा की अपील पर पुरुलिया बंद का मिला-जुला असर देखा गया। खासकर, बलरामपुर कस्बे में तमाम दुकानें और बाजार बंद रहे। बलरामपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। इस दौरान भाजपाइयों ने सड़कों पर वाहन नहीं चलने दिया। निजी बसें भी सड़कों पर नहीं चलीं। हालांकि सरकारी बसें सड़कों पर उतरीं। बंद के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने सीबीआई जांच की मांग की

भाजपा ने चार दिन के भीतर दो भाजपा कार्यकर्ताओं की रहस्यमय तरीके से हुई मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। हालांकि सरकार पहले ही इन दोनों मामलों की जांच सीआईडी को सौंप चुकी है। पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक जय विश्वास ने शनिवार को दुलाल की मौत को पोस्टमार्टम से पहले ही आत्महत्या करार दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें हटा कर आकाश मगारिया को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया था।


बुधवार को पेड़ से लटकता मिला था त्रिलोचन महतो का शव 

इलाके में बीते बुधवार को त्रिलोचन महतो नामक एक अन्य कार्यकर्ता का शव भी पेड़ से लटकता मिला था। भाजपा ने इन हत्याओं के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। जबकि तृणमूल कांग्रेस ने इसे भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी और बजरंग दल से उसकी तनातनी का नतीजा करार दिया था। इन घटनाओं को लेकर इलाके में अब भी तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed