{"_id":"60f5761e8ebc3e79b10196b6","slug":"police-lathicharge-on-people-demanding-immediate-recruitment-in-police-force-in-west-bengal-30-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: पुलिस बल में तत्काल भर्ती होने की मांग कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज, 30 प्रदर्शनकारी हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: पुलिस बल में तत्काल भर्ती होने की मांग कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज, 30 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Mon, 19 Jul 2021 06:26 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 19 Jul 2021 06:26 PM IST
सार
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 30 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया गया है, क्योंकि प्रदर्शन की वजह से बेल्वडेयर रोड अवरुद्ध हो रहा था जिससे यातायात प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस बल में तत्काल भर्ती करने की मांग को लेकर दक्षिणी कोलकाता के अलीपुर इलाके में स्थित पश्चिम बंगाल पुलिस के मुख्यालय भबानी भवन के बाहर धरना दे रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 30 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया गया है, क्योंकि प्रदर्शन की वजह से बेल्वडेयर रोड अवरुद्ध हो रहा था जिससे यातायात प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
उपायुक्त (दक्षिण) आकाश मघारिया सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को उनकी मांगों पर गौर करने और मामले को संबंधित अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के पांच प्रतिनिधि भबानी भवन के अंदर गए जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारी ने पीटीआई से बताया कि वे पुलिस से लिखित आश्वासन की मांग कर रहे थे जो हम नहीं दे सकते हैं। हमने उनसे प्रदर्शन खत्म करने का अनुरोध किया लेकिन वे नहीं माने। इसलिए, हमें सड़क के इस हिस्से को खाली करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
खगड़पुर से आए अतनू पाल ने कहा, “ हम जानते हैं कि पुलिस में कई नौकरियां हैं। हम चाहते हैं कि हमें बल में तत्काल भर्ती किया जाए। हम मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि वे इस मामले को देखें।