फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police killed man pushing into the pond in UP

'पुलिस ने युवक को तालाब में धक्का देकर मार डाला'

Mon, 19 Sep 2016 04:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शमसाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, शमसाबाद Updated Mon, 19 Sep 2016 04:30 AM IST
विज्ञापन
Police killed man pushing into the pond in UP
- फोटो : demo

गांव खेड़ा नवादा में शनिवार रात करीब 1:30 बजे इरादतनगर और शमसाबाद थाना पुलिस की दबिश के दौरान भूरी सिंह (27) की तालाब में गिरने से मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस ने उसे धक्का देकर मार डाला जबकि उस पर कोई केस नहीं था। उसके भतीजे रवि को पकड़कर घंटों हिरासत में रखा। उसके परिवार की महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की। भूरी सिंह की पत्नी ने हत्या का केस दर्ज कराया है। इसमें इरादतनगर के दरोगा विनोद कुमार को नामजद किया और 10-12 पुलिसकर्मी अज्ञात हैं।

विज्ञापन


उधर, पुलिस की बर्बरता पर भड़के गांव के लोगों ने रविवार सुबह भूरी सिंह का शव लेकर शमसाबाद-आगरा मार्ग पर गढ़ी जहान सिंह मोड़ पर जाम लगा दिया। पुलिस पर पथराव किया। इसमें एसपी पूर्वी अखिलेश नारायण समेत कई अधिकारियों की गाड़ियों के शीशे टूट गए। 
विज्ञापन


इससे बौखलाई पुलिस ने पहले पत्थर फेंके, फिर लाठियां बरसाई और इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ा।

पुलिस के खिलाफ गांव वालों में रोष

Police killed man pushing into the pond in UP

पुलिस सूत्रों ने बताया कि  खेड़ा नवादा में इरादतनगर थाना के गढ़ी सीसाराम निवासी देवकीनंदन की ससुराल है। इरादतनगर थाना की पुलिस उसे पकड़ने आई थी। वह नहीं मिला तो घर में सो रहे रवि को उठा लिया। भूरी सिंह पर राइफलें तान दीं। वह बचकर भागा। घर के पास ही तालाब है। रवि का कहना है कि उसके सामने ही पुलिस ने भूरी सिंह को तालाब में धक्का दे दिया। वह डूब गया। यह देखकर पुलिस उसे (रवि को) को लेकर वहां से शमसाबाद थाना चली गई।

एसओ इरादतनगर थाना अशोक यादव को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच एसपी पूर्वी को सौंपी है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस पर पथराव करने वालों में जुआरी और सटोरिए शामिल हैं। उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी - डा. प्रीतिंदर सिंह ( एसएसपी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed