{"_id":"576b1be04f1c1bb46cb480fd","slug":"police-inspector-dead-and-constable-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बदमाशों से लोहा लेते हुए एक और जांबाज सब-इंस्पेक्टर शहीद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी: बदमाशों से लोहा लेते हुए एक और जांबाज सब-इंस्पेक्टर शहीद
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
Updated Thu, 23 Jun 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में शहीद हो गए दरोगा सर्वेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के बिनावर थाने के गांव रसूलपुर के पास बेहटी मोड़ पर बुधवार रात राहजनी कर रहे बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में बिनावर थाने के दरोगा सर्वेश यादव शहीद हो गए। सर्वेश यादव एटा जिले के थाना निधौलीकला के अहमई गांव के रहने वाले थे। कांस्टेबल प्रमोद भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
सिपाही को गंभीर हालत में बरेली के एक मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में कल्लू नाम का एक बदमाश भी जख्मी हुआ है। उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। इलाके के कई गांवों में देर रात तक बदमाशों की तलाश में कांबिंग जारी थी। रात को डीआईजी रेंज आशुतोष कुमार ने एसएसपी सुनील सक्सेना के साथ घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
बिनावर थाने के सब इंस्पेक्टर सर्वेश यादव बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे बरेली रोड स्थित गांव रसूलपुर के पास सिपाही संतोष के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच उन्हें खबर मिली कि कुछ बदमाश राहजनी कर रहे हैं। इस दौरान बिना नंबर की अपाचे बाइक से तीन लोग रफ्तार से गुजरे। शक होने पर दरोगा और सिपाही ने बदमाशों का पीछा किया। दोनों बाइक पर सवार थे जबकि पुलिस की एक और टीम प्राइवेट गाड़ी में आ रही थी।
विज्ञापन
बदमाश रसूलपुर से बेहटी गांव की ओर जा रहे थे। दरोगा की बाइक चला रहे सिपाही संतोष ने बताया कि बदमाशों ने बेहटी मोड़ के पास उन पर हथियार ताने तो उन्होंने बताया कि वे पुलिस से हैं लेकिन तभी एक बदमाश ने दरोगा की पीठ में गोली मार दी। इस बीच दूसरी गाड़ी में आ रहे पुलिस दल में शामिल प्रमोद पर भी उन्होंने गोली दाग दी। प्रमोद के हाथ में दो गोलियां लगी हैं। दरोगा और सिपाही ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली से दातागंज थाने के गांव पैरा का निवासी कल्लू भी जख्मी हो गया।
सिपाही ने तुरंत ही खबर थाने पर दी। जब तक पुलिस पहुंची बाइक सवार दो बदमाश वहां से भाग चुके थे। जख्मी कल्लू को पुलिस ने दबोच लिया। गंभीर घायल दरोगा और सिपाही को बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में दरोगा ने दम तोड़ दिया।
खबर मिलने पर कई थानों की फोर्स के साथ एसएसपी सुनील सक्सेना, एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ वंशराज यादव मौके पर पहुंच गए। करीब साढ़े नौ बजे डीआईजी आशुतोष कुमार भी आ गए। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश कल्लू पर कई मामले दर्ज बताए जाते हैं। 20 दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से रिहा हुआ था।