{"_id":"6740426f3ca69ff031032db9","slug":"police-detained-two-men-who-allegedly-recced-congress-leader-naseem-khan-s-office-in-mumbai-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: कांग्रेस नेता के कार्यालय की रेकी करने के आरोप में दो संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ में बड़ा खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: कांग्रेस नेता के कार्यालय की रेकी करने के आरोप में दो संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ में बड़ा खुलासा
Fri, 22 Nov 2024 02:06 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:06 PM IST
सार
Mumbai: साकी नाका पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्तियों को हिरासत में लिए जाने के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें रिहा कर दिया गया। उन्हें पूछताछ के लिए शुक्रवार को बुलाया गया है। जांच से पता चला कि दोनों फेरीवाले हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता नसीम खान
- फोटो : ANI
विस्तार
मुंबई के पश्चिमी उपनगर साकी नाका में कांग्रेस नेता नसीम खान के कार्यालय की रेकी करने और धन के लिए उनसे संपर्क साधने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
साकी नाका पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्तियों को हिरासत में लिए जाने के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें रिहा कर दिया गया। उन्हें पूछताछ के लिए शुक्रवार को बुलाया गया है। जांच से पता चला कि दोनों फेरीवाले हैं और अपने व्यवसाय को लेकर वित्तीय मदद के लिए खान से मिलना चाहते थे।
पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, इन लोगों ने कथित तौर पर कांग्रेस नेता के अंगरक्षक से बात कर उनके कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली थी, ताकि वे उनसे पैसे लेने के लिए मुलाकात कर सकें। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक संदिग्ध को खान के कार्यालय की टोह लेते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
अधिकारी की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने व्यक्ति के पास से एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और 15 नवंबर को दो अन्य लोगों के साथ मुंबई आया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर खान की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और उन्होंने उनके कार्यालयों तथा चुनाव प्रचार परिसरों की रेकी भी की थी। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है। खान महाराष्ट्र चुनाव में चांदिवली विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।