{"_id":"67765b0a0b11db582603ae9b","slug":"police-custody-of-the-couple-accused-in-the-kidnapping-murder-case-of-a-minor-girl-extended-for-two-days-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: नाबालिग लड़की के अपहरण-हत्या मामले में आरोपी दंपती की पुलिस हिरासत बढ़ी, दो दिन और होगी पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: नाबालिग लड़की के अपहरण-हत्या मामले में आरोपी दंपती की पुलिस हिरासत बढ़ी, दो दिन और होगी पूछताछ
Thu, 02 Jan 2025 02:53 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:53 PM IST
सार
23 दिसंबर को विशाल गवली ने अपनी पत्नी साक्षी की मदद से कल्याण के चक्की नाका इलाके से लड़की का अपहरण किया था और बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी दंपती की पुलिस हिरासत को कोर्ट ने दो दिन के लिए बढ़ा दिया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत बढ़ी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में एक 12 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या के मामले में आरोपी दंपती की पुलिस हिरासत को दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया। मामले में मुख्य आरोपी विशाल गवली और उसकी पत्नी साक्षी को गुरुवार पुलिस रिमांड खत्म होने पर जिला न्यायाधीश और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी ए पत्रावले की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने अदालत से कहा कि घटना की जांच करने और आरोपियों के मोबाइल को बरामद करने के लिए आरोपी दंपती की रिमांड बढ़ाई जाए। क्योंकि दोनों आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के दौरान कसारा घाट खंड क्षेत्र में मोबाइल फेंक दिए थे।
विज्ञापन
आरोपियों के वकील ने अदालत से कहा कि अपराध की जांच पूरी हो चुकी है। इसलिए पुलिस हिरासत की आवश्यकता नहीं है। वकील ने यह भी कहा कि आरोपियों के रिश्तेदारों को पुलिस हिरासत में उनके साथ रहने की अनुमति दी जाए। क्योंकि उन्हें डर है कि उनको बदलापुर जैसी मुठभेड़ में मारा जा सकता है। अदालत ने यह याचिका ठुकरा दी।
विज्ञापन
इसके बाद अदालत ने आरोपी दंपती की पुलिस हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी। वहीं आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने अदालत के बाहर मानव श्रृंखला बनाई। विरोध को देखते हुए यहां पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।
घर के बाहर से हुआ था लड़की का अपहरण
23 दिसंबर को विशाल गवली ने अपनी पत्नी साक्षी की मदद से कल्याण के चक्की नाका इलाके से लड़की का अपहरण किया था और बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, दंपती ने इसके बाद शव को ऑटो रिक्शा से ले जाकर कल्याण-पद्घा रोड पर बापगांव में फेंक दिया। 24 दिसंबर को शव बरामद किया गया था और इसी दिन रात में साक्षी गवली को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि उसके पति को इसके अगले दिन बुलढाणा जिले से पकड़ा गया था। विशाल कल्याण तहसील का रहने वाला है और उसकी तीसरी पत्नी साक्षी एक बैंक में काम करती थी।