फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police constable stabs wife to death outside SP office in Hassan over suspected family dispute

Karnataka: हासन में एसपी कार्यालय के बाहर पुलिसकर्मी ने की पत्नी की हत्या, शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी महिला

Mon, 01 Jul 2024 03:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हासन (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हासन (कर्नाटक) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 01 Jul 2024 03:36 PM IST
सार

Karnataka: पुलिस के मुताबिक, पुलिस कांस्टेबल लोकनाथ और उनकी पत्नी ममता के बीच जमीन विवाद को लेकर हाल के दिनों में अक्सर झगड़े होते थे। लोकनाथ ने एसपी कार्यालय के बाहर फुटपाथ पर अपनी पत्नी को कथित तौर पर दो बार चाकू मारा। 

विज्ञापन
Police constable stabs wife to death outside SP office in Hassan over suspected family dispute
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कर्नाटक के हासन में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के बाहर एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला पारिवारिक विवाद को लेकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गई थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पत्नी को दो बार चाकू मारा
उन्होंने बताया कि लोकनाथ और उनकी पत्नी ममता के बीच जमीन विवाद को लेकर हाल के दिनों में अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस के मुताबिक, लोकनाथ ने एसपी कार्यालय के बाहर फुटपाथ पर अपनी पत्नी को कथित तौर पर दो बार चाकू मारा। प्रवेश द्वार पर गार्ड को देखकर वह मदद के लिए एसपी कार्यालय में दौड़ती हुई आई। उसे देखकर दो पुलिसकर्मी उसकी मदद के लिए दौड़े जबकि एक अन्य ने पुलिस कांस्टेबल को पत्नी के पास पहुंचने से रोक दिया।
विज्ञापन


महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा
पुलिस ने बताया कि उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा, कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद का शक
हासन के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सुजीथा एमएस ने कहा, परिवार के दावे के मुताबिक कुछ पारिवारिक विवाद थे और इस बात का संदेह  है कि यह मामला कुछ जमीन विवाद के कारण हुआ, जो उनके बीच चल रहा था। इस मामले को लेकर किसी भी पुलिस थाने में पहले कोई प्राथमिकी या शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हम मिली शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed