{"_id":"650c54748489dada4f042e50","slug":"police-complaint-lodged-against-assam-cm-for-hate-speech-against-sonia-gandhi-updates-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: मुख्यमंत्री सरमा के खिलाफ पुलिस में शिकायत, सोनिया गांधी के खिलाफ नफरती भाषण का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: मुख्यमंत्री सरमा के खिलाफ पुलिस में शिकायत, सोनिया गांधी के खिलाफ नफरती भाषण का मामला
Thu, 21 Sep 2023 08:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 21 Sep 2023 08:04 PM IST
सार
असम विधानसभा में विपक्ष के नेता सैकिया ने शिकायत में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख सदस्य कमलनाथ पर उनकी हिंदू पहचान को लेकर तंज कसते हुए सीएम सरमा ने कहा था कि 10 जनपथ को जला देना चाहिए। 10 जनपथ सोनिया गांधी का आवास है।
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा
- फोटो : facebook.com/himantabiswasarma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की असम इकाई के वरिष्ठ नेता देबब्रत सैकिया ने मुख्यमत्री हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कथित तौर पर नफरती भाषण देने को लेकर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
असम विधानसभा में विपक्ष के नेता सैकिया ने शिकायत में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख सदस्य कमलनाथ पर उनकी हिंदू पहचान को लेकर तंज कसते हुए सीएम सरमा ने कहा था कि 10 जनपथ को जला देना चाहिए। 10 जनपथ सोनिया गांधी का आवास है। दरअसल, सरमा ने 18 सितंबर को मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक रैली में दिए भाषण में कथित तौर पर यह कहा था।
विज्ञापन
सैकिया ने कहा कि देश में कानून का शासन है। ऐसे कानून से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। नफरती भाषण कतई बर्दाश्त नहीं है। सीएम सरमा चुनावी बयानबाजी को निचले स्तर पर ले गए हैं। वे उकसावे की राजनीति कर रहे हैं। "हिंसा और आगजनी के लिए स्पष्ट रूप से उकसा रहे" हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा दिया गया इस तरह का विद्वेषपूर्ण बयान गुमराह व्यक्तियों को हिंसा के लिए उकसा सकता है और इससे 10 जनपथ को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने मांग की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगे के लिए उकसाना), 115/436 (हिंसा के लिए उकसाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।