{"_id":"6130b0c98ebc3ec63542e895","slug":"police-busts-drug-factory-in-manipur-narcotics-worth-over-rs-90-crore-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर : हेड कांस्टेबल के घर में चल रही ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश, 90 करोड़ से ज्यादा के मादक पदार्थ जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर : हेड कांस्टेबल के घर में चल रही ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश, 90 करोड़ से ज्यादा के मादक पदार्थ जब्त
Thu, 02 Sep 2021 04:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, इंफाल
पीटीआई, इंफाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 02 Sep 2021 04:38 PM IST
सार
मणिपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एक पुलिस हेड कांस्टेबल के घर में चल रही ड्रग फैक्ट्री का पता लगाया गया है। यहां से करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर पुलिस ने पूर्वी इंफाल जिले में एक ड्रग फैक्टी का पर्दाफाश किया है। इस फैक्टी में 90 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पूर्वी इंफाल के एसपी एन. हीरोजित सिंह ने पत्रकारों को बताया कि यह ड्रग फैक्टी जिले के यैरीकपोक तुलिहाल अवांग लैकई क्षेत्र में एक पुलिस हेड कांस्टेबल के घर में चल रही थी। पुलिस टीम ने बुधवार को यहां छापा मारकर 400 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए। मामले में हेड कांस्टेबल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थों का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में 90 करोड़ रुपये आंका गया है। जब्त मादक पदार्थ व दोनों आरोपियों को एंड्रो पोलिस थाना पुलिस को आगे की जांच के लिए सौंप दिया गया है।
विज्ञापन