फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police arrested two people in Maharashtra Latur for allegedly embezzling Rs 22.87 crore from a state run bank

BIG NEWS: लातूर में 22.87 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी, 2 को पकड़ा, पढ़ें अहम खबरें

Thu, 26 Jan 2023 06:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 26 Jan 2023 06:38 AM IST
सार

जल संरक्षण अधिकारियों को आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के माध्यम से 12,27,297 रुपये और 41,06,610 रुपये की राशि का वितरण करने के लिए डिमांड ड्राफ्ट दिए गए थे। जब संबंधित दस्तावेज बैंक में जमा कराए गए तो पता चला कि खाते में सिर्फ 96,559 रुपये का बैलेंस था।

विज्ञापन
Police arrested two people in Maharashtra Latur for allegedly embezzling Rs 22.87 crore from a state run bank
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक सरकारी बैंक से 22.87 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता तहसीलदार महेश परांडेकर के अनुसार सरकार की जल संरक्षण परियोजना जलयुक्त शिवार अभियान के तहत राशि बांटने का आदेश जारी किया गया था।
विज्ञापन


इसके तहत जल संरक्षण अधिकारियों को आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के माध्यम से 12,27,297 रुपये और 41,06,610 रुपये की राशि का वितरण करने के लिए डिमांड ड्राफ्ट दिए गए थे। जब संबंधित दस्तावेज बैंक में जमा कराए गए तो पता चला कि खाते में सिर्फ 96,559 रुपये का बैलेंस था। इसके बाद एक ऑडिट किया गया, जिसमें 22.87 करोड़ रुपये के गबन का पता चला। तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर स्थानीय राजस्व विभाग के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजकुमार गुजरात के नए मुख्य सचिव नियुक्त
अहमदाबाद। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी राजकुमार को गुजरात सरकार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। 1987 बैच के 58 वर्षीय आईएएस अधिकारी कुमार वर्तमान में राज्य के गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वह मौजूदा मुख्य सचिव पंकज कुमार की जगह लेंगे, उनका कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। राज कुमार उत्तर प्रदेश के बदायूं के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी प्रतिष्ठित विज्ञान एवं गणित स्पर्धा में पांच भारतवंशी
वाशिंगटन। हाई स्कूल सीनियर्स के लिए आयोजित एक प्रतिष्ठित विज्ञान एवं गणित प्रतियोगिता के 40 अंतिम स्पर्धा में पांच भारतवंशी किशोर शामिल हैं। स्पर्धा की ईनामी राशि 18 लाख डॉलर डॉलर से अधिक है। ‘सोसाइटी फॉर साइंस एंड रीजेनरॉन फार्मास्युटिकल्स’ के अनुसार रीजेनरॉन साइंस टैलेंट सर्च ने अंतरिक्ष, एड्स से लेकर जलवायु परिवर्तन की शृंखला हुई। अंतिम मुकाबलों में सिद्धू पचीपाला, फ्लोरिडा के लावण्या नटराजन व इशिका नाग, मिशिगन के नील मौदगल और कनेक्टिकट की अंबिका ग्रोवर शामिल हैं।

बर्लिन/कीव: जर्मनी यूक्रेन को देगा घातक लेपर्ड टैंक, अमेरिका भी तैयार
जर्मनी ने बुधवार को रूस-यूक्रेन युद्ध में युक्रेन को टैंक की आपूर्ति को हरी झंडी दे दी। हफ्तों की हिचकिचाहट के बाद जर्मनी के सहयोगियों के बीच बढ़ती अधीरता को देखते हुए, चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने घोषणा की कि सरकार यूक्रेन को लेपर्ड 2 युद्धक टैंक देेगी। न्य देशों द्वारा ऐसा करने के अनुरोध को स्वीकार करेगी। जर्मनी की तर्ज पर अमेरिका भी जल्द यूक्रेन को टैंक आपूर्ति की घोषणा कर सकता है। कीव ने युद्ध में एक निर्णायक मोड़ के रूप में इसका स्वागत किया है, जबकि मॉस्को ने इस कदम  की निंदा की है। 


दक्षिण कोरिया और जापान के बीच जहाज डूबा, दो की मौत
दक्षिण कोरिया और जापान के बीच समुद्र में बुधवार तड़के एक मालवाहक जहाज डूब गया। घटना में जहाज सवार चालक दल के 22 सदस्यों में से 14 लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें दो की मौत हो गई। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने बताया, बचाए गए लोगों में से नौ बेहोश हैं। जापानी अधिकारियों के अनुसार, दस चालक दल के सदस्यों को इलाज के लिए दक्षिणी जापान के नागासाकी ले जाया गया, लेकिन दो की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed