फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police arrested Mohammed Rafiq on the charges of conspiring to kill PM Modi

PM मोदी को मारने की तैयारी कर रहा शख्स गिरफ्तार, पहले भी जा जुका है जेल

Tue, 24 Apr 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Updated Tue, 24 Apr 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Police arrested Mohammed Rafiq on the charges of conspiring to kill PM Modi
मोहम्मद रफीक

विज्ञापन

कोयंबटूर पुलिस ने सोमवार को मोहम्मद रफीक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है क्योंकि उसने एक ट्रक कॉन्ट्रैक्टर के साथ बातचीत में कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की तैयारी कर रहा है। रफीक इससे पहले 1998 में हुए कोयंबटूर बम धमाकों का आरोपी रहा है और इसी वजह से उसने जेल भी काटी है। सजा काटने के बाद इस समय वह आजाद है। कॉन्ट्रैक्टर के साथ फोन पर हुई 8 मिनट की बातचीत का उसका ऑडियो सोशल मीडिया साइट्स पर काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

रफीक कुन्नीयामुथूर का रहने वाला हैं। ऑडियो में वह सलेम बेस्ट ट्रक कॉन्ट्रैक्टर प्रकाश के साथ बात करते हुए सुनाई दे रहा है। आठ मिनट की लंबी बातचीत में रफीक कहते हुए सुनाई देता है कि हमने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री मोदी को मार देंगे। हम वही हैं जिन्होंने भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की 1998 में कोयंबटूर यात्रा के दौरान बम प्लांट किए थे। उसने दावा किया है कि वह तमिलनाडु की हर जेल में रहा है। रफीक ने कथित तौर पर कहा है कि उसपर गुंडा एक्ट, आतंकवादी और विध्वंसकारक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (टाडा) और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम कानून के तहत केस दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन


ऑडियो के बारे में शनिवार को पुलिस को पता चला। जिसके बाद एक स्पेशल टीम बनाकर मामले की जांच की गई। सिटी पुलिस कमिश्नर के पेरिया ने बताया मामले की जांच जारी है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है जिसमें धारा 153 ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 560 (आपराधिक धमकी) शामिल हैं। कोर्ट ने रफीक को 15 दिनों की न्यायिक कस्टडी में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed