फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police arrested five teenagers for allegedly abducting and sexually harassing their classmate

कॉलेज छात्रा से पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

Thu, 04 Jul 2019 03:22 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 04 Jul 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
police arrested five teenagers for allegedly abducting and sexually harassing their classmate
सांकेतिक तस्वीर

मंगलुरू के पुत्तुर में स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ने वाले पांच छात्रों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इनपर अपने ही कॉलेज की छात्रा को कथित तौर पर अगवा करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है।

विज्ञापन


सभी आरोपियों की उम्र 19 साल है। उनके पास से घटना से संबंधित रिकॉर्डेड वीडियो जब्त की गई है जिसके जरिए वह पीड़िता को ब्लैकमेल किया करते थे। घटना के चार महीने बाद पांचों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद और घटना पुलिस के संज्ञान में आने पर गिरफ्तार किया गया है। यह घटना फरवरी और मार्च के बीच में घटित हुई थी। पीड़िता ने कहा कि वह आरोपियों को जानती है क्योंकि वह उसके साथ कॉलेज में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना वाले दिन सुनील ने पीड़िता को फोन किया और मिलने के लिए बुलाया। वह और चार आरोपियों ने मिलकर उसे नीली गाड़ी में अगवा किया और गाड़ी को सुनसान स्थान पर ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया ताकि उसे ब्लैकमेल किया जा सके। 

दक्षिण कन्नड़ जिले की पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया। मामला पुत्तुर महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज है और आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया। 


पुलिस अधीक्षक बीएम लक्ष्मी ने कहा कि आरोपियों की पहचान बंतवाल के बरीमार निवासी प्रक्यथ शेट्टी, पुत्तुर के अरयापू गांव के सुनील गौड़ा, बंतवाल के पेरने गांव के किशन, पेरने गांव के ही प्रज्जवल नाइक और पुत्तुर के बजाथूर गांव के गुरुनंदन के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed