फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police arrested a Migrant worker for TTEs murder on train in Thrissur Kerala

Kerala: टीटीई को ट्रेन से धक्का देने के मामले में प्रवासी श्रमिक गिरफ्तार, मौके पर ही हो गई थी पीड़ित की मौत

Wed, 03 Apr 2024 02:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 03 Apr 2024 02:28 PM IST
सार

एफआईआर के अनुसार, आरोपी ने टीटीई को जान से मारने के मकसद से ही धक्का दिया था। त्रिशूर रेलवे पुलिस ने कुछ यात्रियों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने दुख जताया है।

विज्ञापन
Police arrested a Migrant worker for TTEs murder on train in Thrissur Kerala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

केरल के वेलप्पाया त्रिशूर में चलती ट्रेन से टीटीई को धक्का देने वाले मामले में ओडिशा के एक प्रवासी श्रमिक को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना मंगलवार की शाम को घटी, जब एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस के एस11 कोच में टीटीई विनोद यात्री से टिकट चेक कर रहे थे, उसी दौरान टिकट मांगने पर आरोपी ने उन्हें ट्रेन से धक्का दे दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस की हिरासत में आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान रजनीकांत के तौर पर की गई है, जो ओडिशा के गंजाम का रहने वाला है। आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। दरअसल, आरोपी बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहा था। टीटीई ने उससे केवल जुर्माना भरने के लिए कहा, जिससे वह नाराज हो गया और टीटीई को धक्का दे दिया। 48 वर्षीय टीटीई विनोद की मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


ऐसा बताया जा रहा है कि विपरित दिशा से तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन पीड़ित के ऊपर से गुजर गई। बुधवार की सुबह एफआईआर दर्ज कराई गई। एफआईआर के अनुसार, आरोपी ने टीटीई को जान से मारने के मकसद से ही धक्का दिया था। त्रिशूर रेलवे पुलिस ने कुछ यात्रियों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक ड्यूटी के दौरान टीटीई विनोद की मौत बहुत दर्दनाक थी।


यात्रियों ने बताई पूरी कहानी
चश्मदीद के मुताबिक, एस11 कोच के अंदर टीटीई विनोद और रजनीकांत के बीच बहस हो गई, क्योंकि यात्री बिना टिकट के यात्रा कर रहा था । गौरतलब है कि नशे की हालत में आरोपी रजनीकांत ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था। जब टीटीई ने उससे टिकट दिखाने को कहा तो उसने टीटीई विनोद को चलती ट्रेन से बाहर धक्का दे दिया। बताया जा रहा है उस दौरान पास से गुजर रही ट्रेन पर टकराने से मौके पर ही टीटीई की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने रजनीकांत को पलक्कड़ में गिरफ्तार कर लिया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed