{"_id":"590f0b914f1c1b3854850bbb","slug":"police-and-security-forces-will-be-able-to-install-red-and-blue-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल बत्ती और नीली बत्ती लगा सकेंगे पुलिस और सुरक्षाबल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लाल बत्ती और नीली बत्ती लगा सकेंगे पुलिस और सुरक्षाबल
amarujala.com- Submitted By: मुकेश झा
Updated Sun, 07 May 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
वीआईपी कल्चर
- फोटो : Demo Pic
वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए पिछले महीने कुछ आपातकालीन वाहनों को छोड़कर बाकी सभी वाहनों से बत्तियां हटाने का फैसला लिया गया था। लेकिन कानून और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ड्यूटी पर तैनात पुलिस, रक्षा और अर्धसैन्य बलों समेत तमाम आपातकालीन वाहनों पर लाल, नीली और सफेद बत्ती लगाने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
सड़क यातायात और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है केंद्र सरकार यह स्पष्ट करना चाहती है कि ड्यूटी पर तैनात वाहन जैसे कि आपतकालीन और आपदा प्रबंधन के लिए निर्धारित वाहनों को लाल, नीली और सफेद बत्तियों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जा सकती है।
विज्ञापन
ऐसे वाहनों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा गया है कि इसमें कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए, आग पर काबू पाने के लिए और पुलिस, रक्षा बलों या अर्धसैन्य बलों जैसे कार्य शामिल है। इस नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि भूकंप, बाढ़, लैंड स्लाइड, चक्रवात, सूनामी और मानव निर्मित आपदाएं जैसे कि परमाणु आपदा, रासायनिक आपदा समेत प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन से जुड़े कार्यों में भी ऐसी बत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वीआईपी कल्चर को खत्म करने और लाल बत्ती के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेट्रल मोटर व्हीकल एक्ट 1989 में संशोधन करावकर 1 मई से देशभर में आपतकालीन वाहनों को छोड़कर बाकी गाड़ियों पर बत्ती के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी।