फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PNB Scam: Hand Mehul Choksi Over To India, Antigua PM Gaston Browne Asks Neighbouring Dominica

PNB Scam: अगर नहीं फंसा नागरिकता का पेंच तो डोमिनिका से सीधे भारत आ सकता है चौकसी, जानें प्रक्रिया

Thu, 27 May 2021 11:23 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 27 May 2021 11:23 AM IST
सार

मेहुल चोकसी की करतूतों से परेशान एंटीगुआ की सरकार ने डोमिनिका से उसे सीधे भारत को सौंपने का अनुरोध किया है। अगर ऐसा होता है कि नीरव मोदी से पहले मेहुल चोकसी भारत आ सकता है। आइए बताते हैं कि अगर कोई कानूनी पेंच फंसा तो क्या होगा..

विज्ञापन
PNB Scam: Hand Mehul Choksi Over To India, Antigua PM Gaston Browne Asks Neighbouring Dominica
पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले का आरोपी और भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी क्यूबा भागते वक्त रास्ते में ही डोमिनिका में पकड़ा गया। मेहुल चोकसी के पास एंटीगुआ की नागरिकता है। मेहुल चोकसी की करतूतों से परेशान एंटीगुआ की सरकार ने डोमिनिका से उसे सीधे भारत को सौंपने का अनुरोध किया है। अगर ऐसा होता है कि नीरव मोदी से पहले मेहुल चोकसी भारत आ सकता है। आइए बताते हैं कि अगर कोई कानूनी पेंच फंसा तो क्या होगा..

विज्ञापन


भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी 23 मई की शाम को एंटीगुआ स्थित अपने घर से गायब हो गया था। उसके बाद उसके लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। हालांकि, उसके पहचान के एक शख्स ने दावा किया था कि वो क्यूबा भाग गया है। मेहुल चोकसी एंटीगुआ का नागरिक है और वो पानी के रास्ते भागने की फिराक में था, लेकिन जैसे ही वो डोमिनिका पहुंचा, उसे अधिकारियों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे सीधे भारत लाया जा सकता है मेहुल
एक अंग्रेजी समाचार चैनल ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि जिस वक्त मेहुल चोकसी को पकड़ा गया, उस वक्त वो एंटीगुआ में नहीं था और वो डोमिनिका का नागरिक नहीं है क्योंकि इंटरपोल की तरफ से मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है, इसलिए डोमिनिका की सरकार सीधे उसे भारत को सौंप सकती है।

भारतीय एजेंसियां भारत लाने के तलाश रहीं विकल्प

 सूत्रों के मुताबिक, डोमिनिका में मेहुल चोकसी को डिटेन किए जाने के बाद से ही भारतीय एजेंसियां और अधिकारी उसे भारत वापस लाने के विकल्प तलाश रहे हैं। मेहुल चोकसी के डिटेंशन के बारे में सीबीआई को भी इंटरपोल से जानकारी मिली है।

अगर कानूनी दांव पेंच फंसे तो...
एंटीगुआ की सरकार पहले ही डोमिनिका की सरकार से मेहुल चोकसी को भारत को सौंपने का अनुरोध कर चुकी है। ऐसे में अगर किसी तरह के कानूनी दांव पेंच फंसते हैं तो भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को एंटीगुआ को ही सौंपा जाएगा। उसके बाद वहां से ही भारत के लिए प्रत्यर्पण होगा।

2018 से फरार है मेहुल

वर्ष 2018 में जनवरी की शुरुआत में पंजाब नेशनल बैंक में करीब 13 हजार करोड़ रुपये का घोटाला होने का खुलासा हुआ था। इस मामले में 30 जनवरी को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन उससे पहले ही इस घोटाले के दो मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी भारत छोड़कर भाग गए थे। तब से ही दोनों आरोपियों के प्रत्यर्पण की कोशिश की जा रही है। नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में है और वहां के गृह मंत्रालय ने उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसके खिलाफ नीरव मोदी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

बता दें कि मेहुल चोकसी के डोमिनिका में पकड़े जाने के बाद एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ब्राउने कहा, 'डोमिनिका अथॉरिटी उसे एंटीगुआ प्रत्यर्पित न करें। उसे सीधे भारत लौटाने की जरूरत है, जहां वह अपने खिलाफ लगे आपराधिक आरोपों का सामना कर सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed