फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PNB SCAM former PM Lal Bahadur Shastri taken loan 5000 rs from same bank says son Anil Shastri

पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की मौत के बाद ललिता ने चुकाया था PNB को 5000 रुपये का कार लोन

Wed, 21 Feb 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Feb 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
PNB SCAM former PM Lal Bahadur Shastri taken loan 5000 rs from same bank says son Anil Shastri
बैंक में जब आम लोग लोन लेने जाते हैं तो उन्हें जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधन ने कभी सोचा नहीं होगा कि नीरव मोदी प्रकरण की वजह से उसकी इस तरह और इतनी बदनामी होगी।
विज्ञापन


लाखों रुपये के हुये इस लोन घोटाले के बीच एक ओर जहां पीएनबी अपनी साख बचाने में लगा हुआ है वहीं कुछ ऐसे ग्राहक भी रहे हैं जिनकी ईमानदारी की दुहाई दी जा सकती है। उनमें से एक थे पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री। वैसे तो इस बैंक के ग्राहकों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी भी रहे हैं। 
विज्ञापन


जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले लालबहादुर शास्त्री भले ही देश के प्रधानमंत्री थे लेकिन उनके पास पीएम बनने तक न तो अपना घर था और न ही एक अदद कार ही थी। शास्त्रीजी के बेटे अनिल शास्त्री बताते हैं कि एकबार जब हम भाइयों ने उन्हें कहा कि अब तो हमारे पास एक कार होनी चाहिए तब उनके बैंक खाते में महज 7000 रुपये थे जबकि इस जमाने में एक फिएट कार 12000 रुपये में आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीम रंग की 1964 में खरीदी गई फिएट का नंबर  DLE 6 है

PNB SCAM former PM Lal Bahadur Shastri taken loan 5000 rs from same bank says son Anil Shastri
लालबहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जब हमें पता चला कि शास्त्री जी के पास कार खरीदने के लिए पूरे पैसे नहीं हैं तो हमने कहा कि कार मत खरीदिए। लेकिन शास्त्री जी ने कहा कि वो बाकी के पैसे बैंक से लोन लेकर पूरे करेंगे। और फिर उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक से जहां उनका पहले से ही खाता था वहां कार खरीदने के लिए लोन अप्लाई किया और पांच हजार रुपये का लोन लिया।

अनिल बातचीत में बताया कि लोन चुकाने से पहले ही शास्त्री जी की मृत्यु हो गई फिर हमने बैंक का लोन मां ललिता को मिलने वाले पेंशन से भरा। जबकि लालबहादुर शास्त्री के बाद प्रधानमंत्री बनीं इंदिरा गांधी ने सरकार की तरफ से लोन माफ करने की पेशकश की थी। लेकिन उनकी पत्नी ललिता शास्त्री ने इसे स्वीकार नहीं किया और उनकी मौत के चार साल बाद तक अपनी पेंशन से उस लोन को चुकाया।

वह कार आज भी लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल में 1 मोतीलाल नेहरू मार्ग पर खड़ी है। क्रीम रंग की 1964 में खरीदी गई फिएट का नंबर  DLE 6 है और दूर- दूर से लोग इसे देखने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed