फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PNB Scam: Enforcement Directorate arrests Deepak Kulkarni an associate of Mehul Choksi in Kolkata

पीएनबी घोटाला: ईडी को मिली सफलता, गिरफ्तार हुआ मेहुल चोकसी का साथी दीपक कुलकर्णी

Tue, 06 Nov 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Tue, 06 Nov 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
PNB Scam: Enforcement Directorate arrests Deepak Kulkarni an associate of Mehul Choksi in Kolkata
दीपक कुलकर्णी

पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपये का चूना लगाने के बाद विदेश भाग चुके हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को बड़ी सफलता मिली है। ईडी ने चोकसी के साथी को कोलकाता हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया है। वह हांग कांग से वापस आ रहा था। कुलकर्णी चोकसी की हांग कांग में चलाई जा रही फर्जी कंपनी का निदेशक है। उसके खिलाफ सीबीआई और ईडी ने पहले से ही लुक आउट नोटिस जारी किया हुआ था।

विज्ञापन


इससे पहले 31 अक्तूबर को मेहुल चोकसी ने कहा था कि मैं बीमार हूं और इस वजह से 41 घंटे लंबी यात्रा करके नहीं आ सकता। यह कारण बताते हुए फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने अदालत के सामने ईडी की तरफ से उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने का विरोध जताया था। अदालत ने इस मामले में ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होनी है।
विज्ञापन


बीते मंगलवार को चोकसी की तरफ से मनी लांड्रिंग एक्ट की विशेष अदालत में दाखिल किए गए 10 में से एक प्रार्थना पत्र में उसने कहा था कि वह दिमाग में खून का थक्का होने व स्वास्थ्य से जुड़े अन्य कारणों के कारण 41 घंटे लंबी यात्रा करते हुए भारत नहीं आ सकता है। चोकसी ने यह प्रार्थना पत्र अपने वकील संजय अबाट के जरिए जज एमएस आजमी के सामने दाखिल किए थे, जिसमें उसका मुख्य जोर अपने खिलाफ ईडी की तरफ से भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम (फेओआ) के तहत दाखिल शिकायत को स्वास्थ्य कारणों से खारिज कराने पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोकसी ने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा था कि वह 2012 से दिमाग में खून के थक्के से पीड़ित है और उसे पिछले 20 साल से मधुमेह की भी शिकायत है। इसके अलावा उसे दिल की भी कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इतनी सारी परेशानियों के कारण उसने खुद को 41 घंटे लंबी हवाई यात्रा करने लायक नहीं बताया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed