पीएनबी स्कैम: नीरव मोदी केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Delhi High Court issues notice to the Enforcement Directorate (ED) on #NiravModi’s plea #PNBScam pic.twitter.com/QcmOZ8xxC1
— ANI (@ANI) 7 March 2018विज्ञापन
हाईकोर्ट ने नीरव मोदी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, 'हम इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय का भी पक्ष जानना चाहते हैं। ऐसा लग रहा है कि नीरव मोदी के वकील विजय अग्रवाल भी फिलहाल तथ्यों को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हैं।'
कोर्ट ने कहा कि साफ नहीं हो रहा है कि कितनी राशि की बात हो रही है। कोर्ट के मुताबिक यह भी साफ नहीं हो पाया है कि किस अधिकार के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने तलाशी की। वहीं नीरव मोदी की तरफ से पैरवी कर रहे वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि कोर्ट ने ईडी से सभी दस्तावेज पेश करने के आदेश देते हुए इसे अधूरा करार दिया है। उन्होंने बताया कि इसी के आधार पर याचिका लगाई गई है। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 19 मार्च तय की है।
Court asked ED to present all documents & said the matter is "sketchy" since we don't have all the facts. We told them that this is the basis of our petition that there is no info. Court fixed matter for further hearing at 2:15 pm on March 19: Vijay Aggarwal, #NiravModi's lawyer pic.twitter.com/11cKW7U99B
— ANI (@ANI) 7 March 2018
45 दिन में बड़े कर्जदारों के पासपोर्ट के ब्यौरे जुटाएं बैंक
उधर, वित्त मंत्रालय ने सभी सरकारी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन लेने वाले सभी कर्जदारों के पासपोर्ट के ब्यौरे 45 दिन के अंदर जुटा लें ताकि नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या की तरह उन्हें देश छोड़कर भागने से पहले ही रोका जा सके। जिन कर्जदारों के पास पासपोर्ट नहीं हैं, उनसे एक प्रमाणपत्र हासिल किया जाए जिसमें यह घोषणा हो कि संबंधित व्यक्ति के पास पासपोर्ट नहीं है। इसके अलावा मंत्रालय ने बैंकों से कहा है कि वे लोन के आवेदन फॉर्म में संशोधन करें ताकि उसमें पासपोर्ट का ब्यौरा दर्ज किया जा सके।
बीएसई ने मांगा स्पष्टीकरण
बांबे स्टॉक एक्सचेंज ने आईसीआईसीआई बैंक एवं एक्सिस बैंक के शीर्ष अधिकारियों को पीएनबी घोटाले में समन जारी किए जाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें समन भेजे जाने की खबर के बाद आईसीआईसीआई के शेयर 2.64 फीसदी की गिरावट के साथ 295.10 रुपये पर और एक्सिस बैंक के शेयर 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 516.80 पर बंद हुए।