फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PMO will have to give information about Black money came from Foreign countries in 15 days

पीएमओ को मिला विदेश से वापस आए काले धन की जानकारी देने का आदेश

Mon, 22 Oct 2018 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी Updated Mon, 22 Oct 2018 04:27 AM IST
विज्ञापन
PMO will have to give information about Black money came from Foreign countries in 15 days
प्रतीकात्मक तस्वीर
आईएफएस अफसर संजीव चतुर्वेदी की आरटीआई पर केंद्रीय सूचना आयोग ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को 15 दिन के अंदर विदेशों से वापस लाए गए काले धन की जानकारी देने को कहा है। सीआईसी ने यह भी कहा है कि पीएमओ कार्यालय में केंद्रीय मंत्रियों के भ्रष्टाचार संबंधित शिकायतों का ब्योरा भी संजीव को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


आईएफएस संजीव चतुर्वेदी की अपील पर सुनवाई करते मुख्य सूचना आयुक्त राधाकृष्ण माथुर ने 16 अक्तूबर को उक्त आदेश दिया। संजीव ने 7 अगस्त, 2017 को प्रधानमंत्री कार्यालय से 16 बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी थीं। इनमें प्रधानमंत्री कार्यालय से संजीव ने 1 जून, 2014 के बाद विदेश से भारत लाए गए काले धन, इस धन को वापस लाने में प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की ओर से की गई कोशिश की जानकारी भी मांगी थी।
विज्ञापन


उन्होंने पूछा था कि 2014 के बाद कितना पैसा देश के नागरिकों के खातों में जमा कराया गया। एक अन्य बिंदु में संजीव ने पीएमओ कार्यालय में केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों की प्रमाणित प्रतियां और इन शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय से पूरा जवाब न मिलने पर संजीव ने 22 सितंबर, 2017 को केंद्रीय सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया था। काले धन से संबंधित बिंदुओं पर मांगी गई सूचना पर पीएमओ कार्यालय ने कहा कि ये जानकारियां आरटीआई के तहत परिभाषित सूचना के दायरे में नहीं आतीं। केंद्रीय सूचना आयोग ने साफ कहा कि आवेदक की ओर से स्पष्ट सूचना मांगी गई है और यह सूचना 15 दिन के अंदर दी जाए।


आईएफएस संजीव चतुर्वेदी की अपील पर सुनवाई करते मुख्य सूचना आयुक्त राधाकृष्ण माथुर ने 16 अक्तूबर को उक्त आदेश दिया। संजीव ने 7 अगस्त, 2017 को प्रधानमंत्री कार्यालय से 16 बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी थीं। इनमें प्रधानमंत्री कार्यालय से संजीव ने 1 जून, 2014 के बाद विदेश से भारत लाए गए काले धन, इस धन को वापस लाने में प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की ओर से की गई कोशिश की जानकारी भी मांगी थी। पूछा था कि 2014 के बाद कितना पैसा देश के नागरिकों के खातों में जमा कराया गया। एक अन्य बिंदु में संजीव ने पीएमओ कार्यालय में केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों की प्रमाणित प्रतियां और इन शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed