फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PMO Says to weather department, What to do when bad weather

खराब मौसम की चेतावनी पर क्यां करें ये भी बताए मौसम विभाग: पीएमओ  

Tue, 22 May 2018 01:02 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 22 May 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
PMO Says to weather department, What to do when bad weather
DCW to PM Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल के दिनों में आए आंधी-तूफान में सात राज्यों में 200 से ज्यादा लोगों की मौत से काफी चिंतित है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) से कहा है कि वह जब ज्यादा खराब मौसम की चेतावनी जारी करे तो इसके साथ ही यह सुझाव भी दे कि इस दौरान लोग क्या करें और क्या नहीं। 
विज्ञापन

 
भू विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने बताया कि खराब मौसम से लोगों की मौत से चिंतित प्रधानमंत्री ने मौसम विभाग से ऐसे हालात में बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दें। हाल ही में भू विज्ञान मंत्रालय और मौसम विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न राज्यों में आए आंधी-तूफान और उससे हुए नुकसान की जानकारी पीएमओ को दी थी। पीएमओ और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) चाहते हैं कि मौसम विभाग द्वारा जारी की जाने वाली चेतावनी ज्यादा स्पष्ट और विस्तार से होनी चाहिए। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि ज्यादा खराब मौसम की चेतावनी जारी करते समय आईएमडी को बताना चाहिए कि स्थिति बहुत गंभीर है और लोगों को अपने घरों के अंदर ही रहना चाहिए और बाहर निकलने से बचना चाहिए। ऐसी सलाह दिए जाने की जरूरत है। केवल लोगों को सूचना देना ही पर्याप्त नहीं है। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मई के पहले पखवाड़े में ही तीन पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिले हैं। इनकी वजह से आए आंधी-तूफान से सात राज्यों में 204 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 350 लोग घायल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले उत्तर प्रदेश में 120 से ज्यादा लोग मारे गए। मौसम विभाग ज्यादा खराब मौसम की स्थिति में नाउकास्ट्स जारी करने के साथ अगले दो घंटे में संभावित हालात के बारे भी चेतावनी देता है। आंधी-तूफान के मामले में वह खासकर इलाकों में अगले दो घंटों में हवा की रफ्तार और संभावित बारिश के बारे में भी बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed