{"_id":"68c2733af1f7cf27f7059858","slug":"pmk-founder-ramdas-expels-his-son-from-the-party-tvk-got-police-approval-for-the-meeting-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: पीएमके संस्थापक रामदास ने अपने बेटे पार्टी से निकाला; टीवीके को बैठक के लिए पुलिस की मिली मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: पीएमके संस्थापक रामदास ने अपने बेटे पार्टी से निकाला; टीवीके को बैठक के लिए पुलिस की मिली मंजूरी
Thu, 11 Sep 2025 12:33 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुचिरापल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुचिरापल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:33 PM IST
सार
पाट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक रामदास ने कहा कि अंबुमणि पीएमके को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। वह राजनेता बनने के योग्य नहीं हैं। वहीं टीवीके नेता को 13 सितंबर को होने वाली रैली के लिए पुलिस ने 23 शर्ताें के साथ अनुमति दी है।
विज्ञापन
पीएमके संस्थापक रामदास और टीवीके के नेता विजय कुमार।
- फोटो : ANI
विस्तार
पाट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक रामदास ने अपने बेटे अंबुमणि रामदास को पार्टी से हटा दिया। उन्होंने कहा कि अंबुमणि पार्टी को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं तमिलनाडु पुलिस ने कई प्रतिबंध लगाते हुए अभिनेता विजय की तमिलगा वेत्री कषगम को 13 सितंबर को होने वाली बैठक के लिए मंजूरी दे दी है।
अंबुमणि के साथ संबंध न रखें पीएमके नेता: रामदास
पाट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक रामदास ने कहा कि अंबुमणि पीएमके को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। वह राजनेता बनने के योग्य नहीं हैं और उन्होंने मनमाने ढंग से काम किया है। मेरे बिना अंबुमणि आगे नहीं बढ़ पाते। पीएमके के किसी भी व्यक्ति को अंबुमणि के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहिए। केवल 10-15 लोग ही उनके साथ हैं।
टीवीके को 13 सितंबर की बैठक के लिए तमिलनाडु पुलिस की मंजूरी मिली
तमिलनाडु पुलिस ने कई प्रतिबंध लगाते हुए अभिनेता विजय की तमिलगा वेत्री कषगम को 13 सितंबर को मरक्कदाई में होने वाली बैठक के लिए मंजूरी दे दी है। पुलिस ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल 25 मिनट का होगा। कार्यक्रम स्थल के रास्ते में किसी भी रोड शो या स्वागत समारोह की अनुमति नहीं होगी। प्रचार केवल तिरुचिरापल्ली में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
यहां से अभिनेता विजय अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपना प्रचार अभियान शुरू करने वाले हैं। टीवीके ने शर्तों को स्वीकार कर लिया है और कार्यक्रम का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने पर सहमति जताई है।
पुलिस ने कहा कि प्रचार के दौरान कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। पुलिस ने कहा कि रैली का समय सुबह 10.35 से 11 बजे के बीच निर्धारित किया गया था। प्रचार वाहनों को टीवीके नेता के वाहन और पांच अन्य लोगों तक सीमित कर दिया गया है। पार्टी पदाधिकारियों को पैदल चलने पर रोक लगा दी गई है और कोई भी वाहन जुलूस नहीं निकाला जाएगा।
साथ ही आयोजकों को सार्वजनिक परिवहन को बाधित किए बिना वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा टीवीके पर लगाए गए 23 प्रतिबंधों में से एक अन्य प्रतिबंध में पार्टी से कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, एम्बुलेंस और अग्निशमन उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने को कहा गया।