{"_id":"5adcacfd4f1c1b57098b5f40","slug":"pm-talked-to-delhi-mp-and-mla-from-namo-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी हुए दिल्ली के सांसदों से रूबरू, मनोज तिवारी ने भोजपुरी का उठाया मुद्दा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी हुए दिल्ली के सांसदों से रूबरू, मनोज तिवारी ने भोजपुरी का उठाया मुद्दा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Apr 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
नमो ऐप के जरिये लाइव वीडियो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के सांसदों और विधायकों से भी रूबरू हुए। सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री से बातचीत में उन्होंने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन
उधर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विधायकों और सांसदों को समाज सेवा के कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। एक घंटे की बातचीत में उन्होंने अपने सामाजिक जीवन के लंबे अनुभव के आधार पर सुझाव दिये।
विज्ञापन
Sometimes our workers blame the media. But have we ever thought that we provide 'masala' to media through our own mistakes? Whatever be the issue, we start speaking, as soon as we spot a camera: PM Narendra Modi in video interaction with BJP MPs & MLAs earlier today pic.twitter.com/2hVDaCxrdn
— ANI (@ANI) April 22, 2018
विज्ञापन
मीडिया पर बात करते हुए पीएम ने कहा कि कभी-कभी हमारे कार्यकर्ता मीडिया को दोष देते हैं लेकिन जरूरत है कि वो अपनी गलतियों को सुधारें। पीएम मोदी ने कड़े लहजे में कहा कि पार्टी को ही संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है। मीडिया अपना काम करता है, उसे दोष देने से कुछ नहीं होगा।