{"_id":"5af4a2a24f1c1b320a8b9389","slug":"pm-special-scholarship-application-date-extends-on-demand-of-students-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने जम्मू कश्मीर के छात्रों की मांग पर पीएम विशेष स्कॉलरशिप आवेदन की तारीख बढ़ाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार ने जम्मू कश्मीर के छात्रों की मांग पर पीएम विशेष स्कॉलरशिप आवेदन की तारीख बढ़ाई
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 11 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने छात्रों की मांग पर पीएम विशेष स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब स्कॉलरशिप 2018-19 की दाखिला आवेदन खिड़की 21 मई तक खुली रहेगी। 12वीं पास छात्रों को इस स्कॉलरशिप की सुविधा का लाभ लेने के लिए 21 मई तक आवेदन करना होगा। वहीं, डिप्लोमा समेत अन्य छात्र 25 मई तक आवेदन पत्र भेज सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले 9 मई तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते थे। एआईसीटीई ने इस संबंध में पब्लिक नोटिस जारी किया है। आठ लाख वार्षिक आमदनी वाले परिवारों के छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें दाखिला फीस, हॉस्टल, किताब समेत अन्य सभी खर्चे का भुगतान केंद्र सरकार देती है।
विज्ञापन
छात्र इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल समेत जरनल प्रोग्राम में इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। एआईसीटीई पांच हजार छात्रों को उच्च शिक्षा में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप देती है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर प्रदेश बोर्ड और जम्मू कश्मीर में स्थापित सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्र इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इंजीनियरिंग व आर्किटेक्चर प्रोग्राम में दाखिले के लिए जेईई मेन और एमबीबीएस व बीडीएस प्रोग्राम में दाखिले के लिए नीट पास करना अनिवार्य है। इसके अलावा योजना में जम्मू कश्मीर में लागू आरक्षण नियम के तहत लाभ मिलेगा।