{"_id":"5c7d7927bdec2214530f8ada","slug":"pm-narendra-modi-will-start-today-shram-yogi-mandhan-pension-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी आज गुजरात से शुरू करेंगे श्रमयोगी मानधन योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी आज गुजरात से शुरू करेंगे श्रमयोगी मानधन योजना
Tue, 05 Mar 2019 03:24 AM IST
आसिम खान
शिशिर चौरसिया, नई दिल्ली
शिशिर चौरसिया, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 05 Mar 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिहाड़ी व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को हर माह पेंशन देने की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को गुजरात के मेहसाणा से करेंगे। इस योजना को देश के हर जिले में एक साथ शुरू किया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस योजना में वैसे तो 15 फरवरी को ही पंजीकरण शुरू हो गया है, लेकिन इसकी औपचारिक शुरुआत प्रधानमंत्री मंगलवार को करेंगे।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही सभी राज्यों में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई), कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए दूरदर्शन से लाइव फीड लिया जाएगा।
विज्ञापन
ये होंगे इस योजना के लाभार्थी
फेरी लगा कर सामान बेचने वाले, रिक्शा-ठेला चलाने वाले, दिहाड़ी मजदूरी करने वाले, घरों में काम करने वाली जैसे असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 60 साल के बाद 3000 रुपये की मासिक पेंशन देने की योजना है। इस योजना की घोषणा बजट में की गई थी। वित्त मंत्रालय ने इसके लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
विज्ञापन
15000 से कम मासिक आय वालों को ही मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री पेंशन योजना के तहत 18 से 20 वर्ष के व्यक्ति का पेंशन खाता खोला जाएगा, बशर्ते उनकी मासिक आमदनी 15 हजार रुपये से ज्यादा न हो। इनमें मजदूरों को हर महीने एक निश्चित राशि का प्रीमियम देना होगा। जितना प्रीमियम होगा, उतने रुपये की सब्सिडी सरकार की तरफ से भी दी जाएगी।
देश में 40 करोड़ से ज्यादा असंगठित क्षेत्र के मजदूर
राष्ट्रीय सैंपल सर्वे संगठन (एनएसएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक देश में 40 करोड़ से ज्यादा मजदूर असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। इनमें से आधे से भी ज्यादा मजदूर कृषि क्षेत्र में काम करते हैं। करीब पांच करोड़ लोग भवन निर्माण क्षेत्र में काम कर रहे हैं। सेवा क्षेत्र में भी करीब 15 करोड़ लोगों को दैनिक रोजगार मिला हुआ है।