{"_id":"6363baf31c58c9108a399993","slug":"pm-narendra-modi-will-lay-foundation-stone-for-sualkuchi-palasbari-bridge-to-be-built-on-brahmaputra-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: ब्रह्मपुत्र पर बनने वाले पुल की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री, 4000 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: ब्रह्मपुत्र पर बनने वाले पुल की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री, 4000 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान
Thu, 03 Nov 2022 06:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 03 Nov 2022 06:28 PM IST
सार
ब्रह्मपुत्र नदी पर बनने वाला पुल असम में सुआलकुची को पलासबारी से जोड़ेगा। इस पर लगभग 4000 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। अक्टूबर में केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पलासबारी और सुआलकुची को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र नदी पर प्रस्तावित पुल के लिए अपनी मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रह्मपुत्र नदी पर बनने वाले सुआलकुची-पलासबारी पुल की आधारशिला रखेंगे। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इसका एलान किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ब्रह्मपुत्र पर सुआलकुची-पलासबारी पुल की नींव रखेंगे।
विज्ञापन
ब्रह्मपुत्र नदी पर बनने वाला पुल असम में सुआलकुची को पलासबारी से जोड़ेगा। इस पर लगभग 4000 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है।
अक्टूबर में केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पलासबारी और सुआलकुची को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र नदी पर प्रस्तावित पुल के लिए अपनी मंजूरी दे दी थी। यह पुल असम के नलबाड़ी, बारपेटा और बक्सा जिलों से गुवाहाटी की यात्रा के समय को कम कर देगा। असम में प्रस्तावित सुआलकुची-पलासबारी पुल की कुल लंबाई 4.08 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन