{"_id":"60020fe7a98c053f5e5418f1","slug":"pm-narendra-modi-will-give-the-green-signal-to-eight-trains-tomorrow-to-connect-the-statue-of-unity-with-other-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को अन्य क्षेत्रों से जोड़ने के लिए कल आठ ट्रेनों को पीएम नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को अन्य क्षेत्रों से जोड़ने के लिए कल आठ ट्रेनों को पीएम नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Sat, 16 Jan 2021 03:27 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 16 Jan 2021 03:27 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। नर्मदा नदी के तट पर बने इस पर्यटन स्थल को इन परियोजनाओं से देसी और विदेशी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि पीएम मोदी विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस अवसर पर गुजरात से संबंधित कई अन्य रेल परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी नए ब्रॉड गेज लाइन का उद्घाटन करने के साथ-साथ दाभोई, चांदोद और केवडिया में नए स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे। ये ट्रेन केवडिया को वाराणसी, दादर, अहमदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, रीवा, चेन्नई, प्रतापनगर आदि से जोड़ेंगी।
विज्ञापन