{"_id":"5b6fedf442c792417b59e29c","slug":"pm-narendra-modi-will-give-big-advantage-to-jandhan-account-holders-on-august-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त पर जनधन खाताधारकों को मिलेगा बड़ा फायदा, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ऐलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
15 अगस्त पर जनधन खाताधारकों को मिलेगा बड़ा फायदा, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ऐलान
भाषा, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए 32 करोड़ से अधिक जनधन खाताधारकों के लिए विभिन्न लाभों की घोषणा कर सकते हैं। इसका मकसद सरकार के वित्तीय समावेश अभियान को मजबूती प्रदान करना है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खाताधारकों के लिए ओवरड्राफ्ट सुविधा दोगुनी कर 10,000 रुपए किया जा सकता है। यह सरकार के उन लोगों को कोष उपलब्ध कराने का प्रयास है, जो इससे वंचित हैं। इसके अलावा सरकार आकर्षक सूक्ष्म बीमा योजना की घोषणा कर सकती है। रूपे कार्डधारकों के लिए मुफ्त दुर्घटना बीमा एक लाख रुपए से बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पीएमजेडीवाई का दूसरा चरण 15 अगस्त को समाप्त हो गया और आगे के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इसमें यथाचित सुधार की जरूरत है। प्रधानमंत्री का स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संबोधन इस प्रकार की घोषणा के लिए बेहतर मंच है।
विज्ञापन
वित्तीय समावेश का प्रमुख कार्यक्रम पीएमजेडीवाई की शुरुआत अगस्त 2014 को की गई। पहला चरण 14 अगस्त 2015 को पूरा हुआ और इसमें मूल बैंक खाता और रूपे डेबिट कार्ड पर जोर दिया गया। पिछले चार साल में 32.25 करोड़ जनधन खाते खुले। इन खातों में 80,674.82 करोड़ जमा हैं।
इसके अलावा सरकार 2015-16 में घोषित अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत पेंशन की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 10,000 रुपए मासिक कर सकती है। फिलहाल यह सीमा 5,000 रुपए है। एपीवाई के तहत योगदान राशि के आधार पर अंशधारक 60 साल पूरा होने पर 1,000 रुपए 5,000 रुपये तक पेंशन ले सकते हैं।