फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Annual meeting of CII: PM Modi said - Industrys important contribution in the development of the country, the economy is gaining momentum

सीआईआई की सालाना बैठक: पीएम मोदी बोले-देश के विकास में उद्योगों का अहम योगदान, अर्थव्यवस्था पकड़ रही रफ्तार

Wed, 11 Aug 2021 05:07 PM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 11 Aug 2021 05:07 PM IST
सार

  • सीआईआई की सालाना बैठक का विषय है 'भारत के 75 साल' 
  • पीएम ने कहा-देश के युवाओं का बढ़ा आत्म विश्वास
  • कृषि अब मात्र आजीविका का साधन नहीं
  • एफडीआई व विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर
  • नया भारत, नए विश्व के साथ कदम बढ़ाने को तैयार
  • आत्मनिर्भर भारत के लिए सरकार और व्यवसायी मिलकर काम कर रहे 

विज्ञापन
Annual meeting of CII: PM Modi said - Industrys important contribution in the development of the country, the economy is gaining momentum
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : ani

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की वार्षिक बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास में उद्योगों का अहम योगदान है। उद्योगों व उनके संगठनों के प्रयासों से अर्थव्यवस्था फिर रफ्तार पकड़ रही है। 
विज्ञापन


इस सालाना बैठक का विषय है- 'भारत के 75 साल'। बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बैठक में मौजूद उद्योगपतियों व औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों से कहा कि आप सभी के प्रयासों से एक बार फिर देश की अर्थव्यवस्था गति पकड़ रही है। शायद ही कोई ऐसा दिन होता होगा, जब कोई सीईओ नए अवसरों को लेकर रिपोर्ट या बयान जारी नहीं करता होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार रिस्क उठाने को तैयार
पीएम ने कहा कि आज देश में वो सरकार है जो राष्ट्र हित में बड़ी से बड़ी रिस्क उठाने के लिए तैयार है। जीएसटी तो इतने सालों तक अटका ही इसलिए क्योंकि जो पहले सरकार में वो राजनीतिक जोखिम लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। हमने न सिर्फ जीएसटी लागू किया बल्कि आज हम रिकॉर्ड जीएसटी संग्रहण होते देख रहे हैं। एक समय था जब हमें लगता था कि जो कुछ भी विदेशी है, वही बेहतर है। इस साइकोलॉजी का परिणाम क्या हुआ, ये आप जैसे उद्योग के दिग्गज भलीभांति समझते हैं। हमारे अपने ब्रांड भी, जो हमने सालों की मेहनत के बाद खड़े किए थे, उनको विदेशी नामों से ही प्रचारित किया जाता था। 



मेड इन इंडिया उत्पादों पर बढ़ा विश्वास
पीएम मोदी ने कहा कि परिस्थिति तेजी से बदल रही है। आज लोगों का मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स में विश्वास बढ़ा है। यह जरूरी नहीं है कि वह कोई भारतीय कंपनी ही हो, लेकिन अब हर भारतीय चाहता है कि वह उन उत्पादों का इस्तेमाल करे, जो भारत में बने हों।  

किसानों को देशी व विश्व के बाजारों से जोड़ा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले कृषि क्षेत्र को मात्र आजीविका का साधन माना जाता था, लेकिन अब भारतीय किसानों को घरेलू व विदेशी बाजारों से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए गए हैं। 

नया भारत, नए विश्व के साथ आगे बढ़ने को प्रतिबद्ध
देश के औद्योगिक क्षेत्र के इस बड़े संगठन की सालाना बैठक में पीएम ने कहा कि नया भारत, नए विश्व के साथ आगे बढ़ने को प्रतिबद्ध है। एक वक्त था जब भारत विदेशी निवेश को लेकर भयभीत रहता था, वह आज हर तरह का निवेश कबूल करने को तैयार है। आज भारत कारोबारी सुगमता रैंकिंग में बड़ी छलांग लगा चुका है। 


देश में रिकॉर्ड एफडीआई आ रहा
आज भारत रिकॉर्ड मात्रा में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) प्राप्त कर रहा है। सरकर के प्रयासों से वह एफपीआई में भी नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। आज देश का विदेशी मुद्रा भंडार सर्वकालिक उच्च स्तर पर है। पीएम ने कहा कि उद्योगों को आत्म निर्भर भारत के अनुरूप अपनी नीतियां बनाना चाहिए। इससे उद्योगों व देश को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। 

ओलंपिक में दिखा आत्म विश्वास
उन्होंने उद्योगों से कहा कि आज आपको एक और चीज पर फोकस करने की जरूरत है, वह है भारतीयों का आत्म विश्वास। आपने इसे ओलंपिक में भी महसूस किया होगा। आज का युवा जब मैदान में उतरता है तो उसके मन में कोई संकोच नहीं रहता। वह कठोर परिश्रम करना और जोखिम लेना चाहता है। मोदी ने कहा कि आज का युवा रिजल्ट चाहता है। हम अपने युवाओं में खास मुकाम पाने की भावना देखते हैं। भारत के स्टॉर्टअप्स में भी आज यही आत्म विश्वास आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed