फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Updates second National Conference of Chief Secretaries in Delhi Latest News in Hindi

PM Modi: मुख्य सचिवों के दूसरे सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे पीएम मोदी; 200 से अधिक लोग हुए शामिल

Fri, 06 Jan 2023 01:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 06 Jan 2023 01:22 PM IST
सार

मुख्य सचिवों का पहला ऐसा सम्मेलन जून 2022 में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित किया गया था। तीन दिवसीय सम्मेलन राज्यों के साथ साझेदारी में तीव्र और निरंतर आर्थिक विकास को हासिल करने पर केंद्रित होगा।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Updates second National Conference of Chief Secretaries in Delhi Latest News in Hindi
PM Modi - फोटो : Twitter@bjp4 india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं। यह राज्यों के साथ साझेदारी में तेजी से और निरंतर आर्थिक विकास हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। पीएम कल यानी शनिवार को भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, सम्मेलन केंद्र और राज्य सरकारों के बीच साझेदारी को और बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा। इस सम्मेलन के पीछे विचार यह है कि सहकारी संघवाद, केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के माध्यम से राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहा है, नए भारत के विकास और प्रगति के लिए एक आवश्यक स्तंभ है।

विज्ञापन


राज्यों के साथ साझेदारी पर फोकस
मुख्य सचिवों का पहला ऐसा सम्मेलन जून 2022 में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित किया गया था। तीन दिवसीय सम्मेलन राज्यों के साथ साझेदारी में तीव्र और निरंतर आर्थिक विकास को हासिल करने पर केंद्रित होगा। इसमें 200 से अधिक लोग भाग ले रहे हैं। इसमें केंद्र सरकार के प्रतिनिधि, सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed