फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to reply to the debate on the Motion of Thanks to the President address in the Lok Sabha on Monday evening

Parliament: आज संसद में बोलेंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर देंगे जवाब

Mon, 07 Feb 2022 12:06 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 07 Feb 2022 12:06 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार शाम को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे

विज्ञापन
PM Narendra Modi to reply to the debate on the Motion of Thanks to the President address in the Lok Sabha on Monday evening
पीएम मोदी(फाइल) - फोटो : लोकसभा

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे। कोरोना की तीसरी लहर के चलते संसद के बजट सत्र की कार्यवाही दो पालियों में चल रही है। सुबह 10 बजे से राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होती है वहीं शाम को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होती है।

विज्ञापन


दो चरण में चलेगा बजट सत्र
संसदीय मामलों की केंद्रीय समिति ने संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और दूसरा चरण 14 मार्च से 8 अप्रैल तक बुलाने की सिफारिश की  है। सत्र की शुरुआत दोनों सदनों के सदस्यों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन से की गई थी। सत्र आठ अप्रैल तक चलेगा। 12 फरवरी से एक माह की छुट्टी रहेगी और दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा, जो आठ अप्रैल तक चलेगा। इसी बीच यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव होंगे और नतीजे आएंगे। दूसरे चरण में इसका असर दिखाई देगा। 

विज्ञापन


आज लोकसभा और राज्यसभा में ओवैसी हमले मामले में बयान देंगे अमित शाह
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा और राज्यसभा में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर तीन फरवरी को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में  पिलखुवा थाने के अंतर्गत एक स्थान पर हुए हमले के संबंध में बयान देंगे। राज्यसभा में लगभग 11:30 बजे और लोकसभा में शाम 4.30 बजे अमित शाह का बयान आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed