फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to interact with Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar awardees today via Video conferencing

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से संवाद: पीएम बोले- भारत के युवा स्टार्टअप की दुनिया में लहरा रहे हैं अपना परचम

Mon, 24 Jan 2022 01:17 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 24 Jan 2022 01:17 PM IST
सार

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत में रहने वाले 5 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष तक (संबंधित वर्ष के 31 अगस्त को) के बच्चों को एक मान्यता के तौर पर दी जाती है जिन्होंने नवाचार, शैक्षिक उपलब्धि, खेल, कला एवं संस्कृति, समाज सेवा और बहादुरी जैसे 6 क्षेत्रों में असाधारण क्षमता और उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की हो।

विज्ञापन
PM Narendra Modi to interact with Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar awardees today via Video conferencing
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी आज विश्व में छाई हुई है। गर्व होता है, जब देखते हैं कि दुनिया की तमाम बड़ी कंपनियों के सीईओ हमारे ही देश की संतान हैं। भारत के युवा स्टार्टअप की दुनिया में परचम लहरा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) विजेताओं के साथ बातचीत की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी और राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई भी मौजूद  रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी बाल विजेताओं के अकाउंट में एक लाख रुपये नकद पुरस्कार भी हस्तांतरित की। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों को संबोधित भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप सबसे बातचीत करके बहुत अच्छा लगा। आपसे आपके अनुभवों के बारे में भी जानने को मिला। कला, संस्कृति से लेकर वीरता, शिक्षा से लेकर शोध, समाज सेवा और खेल जैसे अनेक क्षेत्रों में आपकी असाधारण उपलब्धियों के लिये आपको अवार्ड मिले हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नौजवान साथियों, आपको आज ये जो अवार्ड मिला है, ये एक और वजह से बहुत खास है। ये वजह है- इन पुरस्कारों का अवसर! देश इस समय अपनी आजादी के 75 साल का पर्व मना रहा है। आपको ये अवार्ड इस महत्वपूर्ण कालखंड में मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि ये अवार्ड एक बहुत बड़ी स्पर्धा के बाद आपको मिले हैं, देश के हर कोने से बच्चे आगे आए हैं, उसमें से आपका नंबर लगा है। मतलब अवार्ड पाने वालों की संख्या भले ही कम है, लेकिन इस प्रकार से होनहार बालकों की संख्या हमारे देश में अपरम्पार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेताओं से संवाद के दौरान पीएम मोदी ने कहा, गर्व होता है, जब देखते हैं कि भारत के युवा नए-नए इनोवेशन कर रहे हैं, देश को आगे बढ़ा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2022 के लिए 29 और 2021 के लिए 32 विजेताओं को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किए। पीएम ने कहा, कुछ समय बाद अपने दमखम पर पहली बार अंतरिक्ष में भारतीयों को भेजने वाले हैं। गगनयान मिशन का दारोमदार भी युवाओं पर ही है।

वोकल फॉर लोकल के लिए आगे आएं
पीएम मोदी ने कहा कि घर में लिस्ट बनाइए। सुबह से रात तक आप जिन चीजों का उपयोग करते हैं, इनमें कितने भारत में नहीं बने हैं। लोगों से आग्रह करें कि भविष्य में जब वैसा ही कोई सामान खरीदा जाए तो वो भारत में बना हो। उसमें देश की मिट्टी व युवाओं के पसीने की सुगंध हो।

बच्चों को स्वच्छ भारत का श्रेय
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की सफलता का बड़ा श्रेय भी मैं बच्चों को देता हूं। आपने घर-घर में बाल सैनिक बनकर, स्वच्छताग्रही बनकर परिवार को स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया। घर के लोग स्वच्छता रखें, घर के भीतर और बाहर गंदगी न हो, इसका बीड़ा बच्चों ने खुद उठा लिया था।

गुरु गोविंद सिंह के बेटों का शौर्य और बलिदान भारत के लिए उदाहरण: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे भारत का एक और उदाहरण है- गुरु गोविंद सिंह के बेटों का शौर्य और बलिदान। साहिबजादों ने जब असीम वीरता के साथ बलिदान दिया था तब उनकी उम्र बहुत कम थी। भारत की सभ्यता, संस्कृति, आस्था और धर्म के लिए उनका बलिदान अतुलनीय है।

Koo App

In memory of the sacrifice made by Veer Sahibzadas for the country Veer Bal Diwas is to be celebrated on 26th December every year. Their sacrifice for India’s civilization, culture, faith, and religion is incomparable: PM Narendra Modi

View attached media content

- PIB India (@PIB_India) 24 Jan 2022



पूर्वजों के त्याग का फल हम सभी को नसीब हो रहा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो तप और त्याग किया उसके फल हम सभी को नसीब हुए हैं। आप एक ऐसे कालखंड में पहुंचे हैं, देश आज उस जगह पर पहुंचा है कि आप जो बोएंगे उसके फल आपको खाने को मिलेंगे, इतना जल्दी बदलाव होने वाला है।

अपेक्षाओं का आपको दबाव नहीं लेना है, इनसे प्रेरणा लेनी है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इस अवार्ड के साथ आपको बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी मिली है। अब दोस्तों की, परिवार की, समाज की हर किसी की आपसे अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं। इन अपेक्षाओं का आपको दबाव नहीं लेना है, इनसे प्रेरणा लेनी है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल दीवाली पर जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में गया था। वहां मेरी मुलाकात बलदेव सिंह और बसंत सिंह नाम के ऐसे वीरों से हुई जिन्होंने आज़ादी के बाद हुए युद्ध में बाल सैनिक की भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने जीवन की परवाह न करते हुए उतनी कम उम्र में अपनी सेना की मदद की थी।

बच्चों आपलोगों को नेताजी से प्रेरणा लेनी चाहिए: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि कल दिल्ली में इंडिया गेट के पास नेताजी सुभाषचंद्र बोस की डिजिटल प्रतिमा भी स्थापित की गई है। नेताजी से हमें सबसे बड़ी प्रेरणा मिलती है- कर्तव्य की, राष्ट्रप्रथम की। नेताजी से प्रेरणा लेकर आपको देश के लिए अपने कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ना है।

तमाम बड़ी कंपनियों के सीईओ युवा भारतीय: पीएम मोदी
आज हमें गर्व होता है कि दुनिया की तमाम बड़ी कंपनियों के सीईओ युवा भारतीय हैं। आज हमें गर्व होता है जब देखते हैं कि भारत के युवा स्टार्ट अप की दुनिया में अपना परचम फहरा रहे हैं। आज हमें गर्व होता है, जब हम देखते हैं कि भारत के युवा नए-नए इनोवेशन कर रहे हैं,देश को आगे बढ़ा रहे हैं।

आज बेटियां दुर्लभ क्षेत्र में भी कमाल कर रहीं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बेटियों को पहले इजाजत भी नहीं होती थी, बेटियां आज उनमें कमाल कर रही हैं। यही तो वो नया भारत है, जो नया करने से पीछे नहीं रहता, हिम्मत और हौसला आज भारत की पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed