{"_id":"5f20e40c8ebc3e9fdb5a7e64","slug":"pm-narendra-modi-to-chair-cabinet-meeting-today-after-34-years-new-education-policy-will-get-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शिक्षा नीति को मिली मंजूरी, पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नई शिक्षा नीति को मिली मंजूरी, पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला
Wed, 29 Jul 2020 08:20 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 29 Jul 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 34 साल बाद नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी गई है। बताया गया है कि आज ही इसको लेकर घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Union Cabinet approves new education policy, to be announced today.
— ANI (@ANI) July 29, 2020
विज्ञापन
बता दें कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल बजट में नई शिक्षा नीति की घोषणा की थी। नई शिक्षा नीति के तहत देश में शिक्षा के मायनों को बदला जाएगा। इससे न केवल युवाओं को शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे बल्कि रोजगार हासिल करने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
टॉप 100 विश्वविद्यालयों में शुरू होंगे ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रम
नई शिक्षा नीति की घोषणा करते समय वित्त मंत्री ने कहा था कि शिक्षा के क्षेत्र में एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोविंग और विदेशी निवेश (एफडीआई) को लेकर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। सरकार युवा इंजीनियरों को इंटर्नशिप का अवसर देने के मकसद से शहरी स्थानीय निकायों के लिए एक कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रही है। वहीं राष्ट्रीय पुलिस यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव भी लाया जा रहा है। इसके अलावा टॉप 100 विश्वविद्यालयों में पूरी तरह से ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रमों को शुरू करने की योजना तैयार हो रही है।
यह भी पढ़ें- पहली बार प्रमाण पत्र और रिजल्ट डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रखेगा शिक्षा बोर्ड, छात्रों को होगा ये फायदा
शिक्षा नीति में हायर एजुकेशन को दिया जाएगा बढ़ावा
केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' का कहना है कि नई शिक्षा नीति हायर एजुकेशन से संबंधित कई बातों का समाधान करेगी। शिक्षा नीति में सरकार ने हायर एजुकेशन को बढ़ावा देने की बात कही है। इसके साथ ही युवाओं के लिए हायर एजुकेशन लेना पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगा।
बैंकों-एनबीएफसी हितधारकों के साथ भी चर्चा करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी आज शाम को चार बजे बैंकों और एनबीएफसी के हितधारकों के साथ भविष्य के लिए विजन एवं रूपरेखा पर चर्चा और विचार-विमर्श करेंगे। चर्चा के एजेंडे में ऋण उत्पाद और वितरण के लिए प्रभावकारी मॉडल, प्रौद्योगिकी के जरिए वित्तीय सशक्तिकरण और वित्तीय सेक्टर के स्थायित्व और निरंतरता के लिए विवेकपूर्ण तौर तरीके जैसे विषय शामिल होंगे।