{"_id":"614c38118ebc3e09926d39d9","slug":"pm-narendra-modi-start-on-27-sept-pradhan-mantri-digital-health-mission-unique-digital-health-id-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोहफा: अब हर भारतीय को मिलेगा यूनिक हेल्थ आईडी कार्ड, जानें इसमें आम लोगों को कैसे मिलेगा लाभ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तोहफा: अब हर भारतीय को मिलेगा यूनिक हेल्थ आईडी कार्ड, जानें इसमें आम लोगों को कैसे मिलेगा लाभ
Thu, 23 Sep 2021 02:26 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:26 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते देशवासियों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। इसके तहत हर एक भारतीय को यूनिक हेल्थ ID मिलेगी? इसमें अपने शरीर से संबंधित पूरा ब्योरा होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी का संबोधन
- फोटो : Twitter@bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (पीएम-डीएचएम) योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं । इससे पहले यह योजना राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (एनडीएचएम) के नाम से चल रही थी। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पीएम-डीएचएम डेटा, सूचना और बुनियादी ढांचा सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से एक कुशल,समावेशी, किफायती और सुरक्षित तरीके से सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करता है। केंद्रीय स्वास्थ मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
लोगों की परेशानी दूर करने की कवायद
जानकारी के मुताबिक, जो यूनिक आईडी मिलेगी वह लोगों के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की मदद से बनेगी। प्रधानमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन का मकसद भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और बेहतर करना है। इसे हेल्थकेयर की जरूरतों का वन-स्टॉप सॉल्यूशन बनाने की तैयारी है। इससे हेल्थकेयर सर्विस देने वाले संस्थानों तक पहुंचना ज्यादा आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पायलट प्रोजेक्ट योजना
प्रधानमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन केंद्र सरकार की पायलट प्रोजेक्ट योजना है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे चलाया जा रहा है। इसको तहत केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, और दमन और दीव, लद्दाख, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में आंकड़े जुटाए जा रहे हैं