फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi spoke to US President Joe Biden on phone today Bangladesh Minority issue and Ukraine Discusse

US-India: पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से की बात, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर हुई चर्चा

Mon, 26 Aug 2024 10:00 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 26 Aug 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi spoke to US President Joe Biden on phone today Bangladesh Minority issue and Ukraine Discusse
राष्ट्रपति जो बाइडन, पीएम मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर इस बातचीत के बारे में बताया। पीएम ने कहा कि उनके और बाइडन के बीच कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के हालात और यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा सबसे अहम रहीं। 
विज्ञापन


किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
पीएम मोदी ने बताया- "हमारे बीच यूक्रेन समेत कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर गहन बातचीत हुई। मैंने यूक्रेन में शांति और स्थायित्व के लौटने के प्रति पूर्ण समर्थन जताया। हमने बांग्लादेश की स्थिति पर भी चर्चा की और देश में सामान्य स्थिति के लौटने और अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की।" 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का दौर नहीं रुक रहा है। इतना ही नहीं सरकारी महकमों, विश्वविद्यालयों और प्रमुख संस्थानों से हिंदु कर्मचारियों को हटाए जाने की भी कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर भारत के कई शहरों में जहां प्रदर्शनों का सिलसिला चल रहा है। वहीं अमेरिका के कई शहरों में हिंदु समुदाय इस मामले को लेकर अमेरिका सरकार पर दबाव बनाने में जुटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हाल ही में यूक्रेन दौरे पर थे पीएम मोदी
इससे पहले पीएम मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन में थे। इस दौरान उन्होंने न केवल राष्ट्रपति जेलेंस्की से द्विपक्षीय बातचीत की थी, बल्कि यूक्रेन की धरती से इस युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीति औऱ बातचीत के उपायों की खुलकर वकालत की थी।  इतना ही नहीं राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी कहा था कि अगर भारत यूक्रेन शांति वार्ता की मेजबानी करता है तो वो आने को लिए तैयार हैं। 


यूक्रेन के हालात पर भारत और अमेरिका के नेताओं की यह बात ऐसे वक्त हुई जब रूस और यूक्रेन के बीच जंग और तेज होती नजर आ रही है। ध्यान रहे कि पीएम मोदी ने भारत की तरफ से इस युद्ध को खत्म करवाने में हर संभव मदद का भी भरोसा दिया।

ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री से भी हुई बात
प्रधानमंत्री मोदी ने आज जहां क्वाड कुनबे के सहयोगी अमेरिकी राष्ट्रपति से फोन पर बात की तो वहीं उनकी बात क्वाड में शामिल ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज से भी हुई। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी और प्रधानमंत्री अल्बनीज ने द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति और बहुराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग के लेकर बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed