{"_id":"60217a292a0444593d3d7135","slug":"pm-narendra-modi-speaks-to-us-president-joe-biden-conveys-his-best-wishes-for-his-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन से की बात, सामरिक साझेदारी बढ़ाने पर सहमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन से की बात, सामरिक साझेदारी बढ़ाने पर सहमति
Tue, 09 Feb 2021 05:29 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 09 Feb 2021 05:29 AM IST
विज्ञापन
US President-elect Joe Biden and PM Modi
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बात की और उनके साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों ने सामरिक साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई। पीएम मोदी ने कहा कि वे दोनों नियमाधारित व्यवस्था के लिए कटिबद्ध हैं और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे परे शांति और सुरक्षा बढ़ाने के प्रति आशान्वित हैं।
विज्ञापन
पिछले महीने बाइडन के पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत है। इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बाइडन को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
पीएमओ की ओर से जानकारी दी गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति को शुभकामनाएं देने के साथ क्षेत्रीय मुद्दों और हमारी साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री के हवाले से ट्वीट में कहा गया है कि दोनों नेता जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अपने सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी सहमत हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन और मैं कानून आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम भारत-प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे की शांति और सुरक्षा के लिए अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।
Spoke to @POTUS @JoeBiden and conveyed my best wishes for his success. We discussed regional issues and our shared priorities. We also agreed to further our co-operation against climate change.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2021
पिछले महीने बाइडन के पद्भार ग्रहण करने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत हुई। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को अपनी शुभकामनाएं दीं। साथ ही दोनों नेता जलवायु परिवर्तन के खिलाफ सहयोग को और बढ़ाने पर सहमत हुए।