फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi shared an article of Arunachal Pradesh student from his personal Twitter account

PM Modi: पीएम मोदी ने साझा किया अरुणाचल की छात्रा का लेख, पराक्रम दिवस समारोह में शामिल होने का मिला था मौका

Fri, 10 Feb 2023 05:04 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 05:04 AM IST
सार

इस साल सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर देशभर से चुने गए 80 युवाओं को उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने का अवसर दिया गया। इन युवाओं में 35 लड़कियां और 45 लड़के शामिल थे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi shared an article of Arunachal Pradesh student from his personal Twitter account
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निजी ट्वीटर अकाउंट से अरुणाचल प्रदेश की छात्रा लोपोली मेलो का एक लेख साझा किया है। लोपोली मेलो को संसद में आयोजित ‘पराक्रम दिवस 2023’ समारोह में शामिल होने का मौका मिला था। पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर कहा कि अरुणाचल प्रदेश के लोपोली मेलो के इस बेहद निजी लेख को पढ़कर आपको आनंद आएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद भी किया। बता दें कि इस साल सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर देशभर से चुने गए 80 युवाओं को उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने का अवसर दिया गया। इन युवाओं में 35 लड़कियां और 45 लड़के शामिल थे। लोपोली मेलो, अरुणाचल प्रदेश के राजीव गांधी विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। उन्होंने पराक्रम दिवस 2023 में शामिल होने के लिए अपने घर से लेकर दिल्ली की यात्रा और उसके बाद की पूरी कहानी को लेकर ‘ए डे इन द पार्लियामेंट एंड पीएमओ’ शीर्षक से लेख लिखा है। इसमें लोपोली ने दिन भर की अपनी यात्रा को संस्मरण के रूप में रोचक ढंग से पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed