फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi semiconductor indian economy space mission

Narendra Modi: पीएम मोदी बोले- जल्द बाजार में आएगी 'मेड इन इंडिया' चिप, 6G पर भी तेजी से काम कर रही सरकार

Sat, 23 Aug 2025 09:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 23 Aug 2025 09:37 PM IST
सार

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर फैक्ट्रियां बन रही हैं और साल के अंत तक पहली मेड इन इंडिया चिप बाजार में आ जाएगी। भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और अंतरिक्ष से लेकर खेल क्षेत्र तक कई बड़े सुधार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
pm narendra modi semiconductor indian economy space mission
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई/एक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत में भी सेमीकंडक्टर की फैक्ट्रियां लगनी शुरू हो गई हैं। इस साल के अंत तक भारतीय चिप बाजार में आ जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, हम 'मेड इन इंडिया 6जी' पर तेजी से काम कर रहे हैं। हम सब जानते हैं कि भारत में सेमीकंडक्टर का निर्माण 50-60 साल पहले शुरू हो सकता था, लेकिन हम वह अवसर चूक गए और यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। लेकिन आज हमने यह स्थिति बदल दी है। अब भारत में सेमीकंडक्टर की फैक्ट्रियां बन रही हैं और इस साल के अंत तक पहले मेड इन इंडिया चिप बाजार में आएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बढ़ी अर्थव्यवस्था है। हम जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं।  विशेषज्ञ कह रहे हैं कि आने वाले समय में भारत का वैश्विक विकास में योगदान लगभग 20 फीसदी हो जाएगा। भारत के इस विकास के पीछे जो मजबूती है, उसका कारण भारत में पिछले दस वर्षों में आई मैक्रोइकोनॉमिक स्थिरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विपक्षी उम्मीदवार रेड्डी बोले- खतरे में संविधान, दो विचारधाराओं की लड़ाई है उपराष्ट्रपति चुनाव

'भारत के बैंक पहले कहीं ज्यादा मजबूत'
प्रधानमंत्री ने कहा, आज हमारा व्यापार घाटा घटकर 4.4 फीसदी पर आने की उम्मीद है, जबकि हमने कोरोना जैसी बड़ी चुनौती का सामना किया है। आज हमारी कंपनियां पूंजी बाजार से रिकॉर्ड फंड जुटा रही हैं। हमारे बैंक पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। महंगाई बहुत कम है, ब्याज दरें कम हैं। हमारा चालू खाता घाटा नियंत्रण में है। विदेशी मुद्रा भंडार भी बहुत मजबूत है। इतना ही नहीं, हर महीने लाखों घरेलू निवेशक एसआईपी के जरिए बाजार में हजारों करोड़ रुपये निवेश कर रहे हैं। 

'11 वर्षों में पूरे हुए 60 से अधिक अंतरिक्ष मिशन'
मोदी ने आगे कहा, आपको यह जानकर खुशी होगी कि पिछले 11 वर्षों में 60 से ज्यादा अंतरिक्ष मिशन पूरे हो चुके हैं। अभी कई और मिशन कतार में हैं। इस साल हमने 'स्पेस डॉकिंग' की क्षमता भी हासिल की है। यह हमारे भविष्य के मिशनों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। 

उन्होंने कहा, अब भारत ‘गगनयान मिशन’ के जरिए अपने अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है और इसमें ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अनुभव से हमें बहुत मदद मिलने वाली है... हम छोटे-मोटे बदलाव नहीं, बल्कि बड़े परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारे लिए सुधार कोई मजबूरी या संकट की स्थिति से उत्पन्न कदम नहीं है। यह हमारी प्रतिबद्धता और हमारा विश्वास है। 

उन्होंने आगे कहा, संसद का मानसून सत्र अभी समाप्त हुआ है। इस सत्र में आपने सुधार की निरंतरता देखी होगी। विपक्ष के बार-बार के व्यवधानों के बावजूद हमने पूरे समर्पण के साथ सुधार कार्य जारी रखा। इस सत्र में 'जन विश्वास विधेयक 2.0' पारित हुआ है। यह विश्वास पर आधारित और जन-हितैषी शासन से जुड़ा बड़ा सुधार है। 


ये भी पढ़ें: 'चिल्ला-चिल्ला कर मेरा गला भी बैठ गया..', मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे पर बोले किरेन रिजिजू

शिपिंग और पोर्ट से जुड़े कानून मे किया बदलाव
प्रधानमंत्री ने कहा, इस सत्र में 60 साल पुराने आयकर कानून को सरल बनाते हुए इसमें भी सुधार किए गए हैं। इसी तरह, खनन से जुड़े कानूनों में भी कई संशोधन किए गए हैं। शिपिंग और पोर्ट से जुड़े कानून जो ब्रिटिश काल से चल रहे थे, उन्हें भी बदला गया है। अब जो सुधार हुए हैं, वे भारत की नीली अर्थव्यवस्था में पोर्ट-आधारित विकास को बढ़ावा देंगे। खेल क्षेत्र में भी नए सुधार हुए हैं। हम भारत को बड़े खेल आयोजनों के लिए तैयार कर रहे हैं। हम खेल अर्थव्यवस्था का पूरा तंत्र बना रहे हैं, इसलिए सरकार नई राष्ट्रीय खेल नीति भी लेकर आई है। 

उन्होंने आगे कहा, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में भी बड़ा सुधार किया जा रहा है। यह प्रक्रिया इस दिवाली तक पूरी कर ली जाएगी। इससे जीएसटी और आसान हो जाएगा और चीजों के दाम भी कम होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत जो 'रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म' के मंत्र पर चलता है, आज दुनिया को धीमी विकास दर से बाहर निकालने की स्थिति में है। हम वो लोग नहीं हैं जो ठहरे हुए पानी में कंकड़ फेंककर बैठे रहें। हम वो लोग हैं जो तेज बहते पानी की धारा को भी मोड़ सकते हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed