फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi roadshow Security breach was seen near Mysuru KR Circle Karnataka Election 2023 Updates

Security Breach: मैसूरु में रोड शो के दौरान PM मोदी की सुरक्षा में चूक, उनकी गाड़ी पर फेंका गया मोबाइल फोन

Mon, 01 May 2023 12:56 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 01 May 2023 12:56 AM IST
सार

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने चन्नापटना में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सांप वाली टिप्पणी को लेकर भी पलटवार किया।

विज्ञापन
PM Narendra Modi roadshow Security breach was seen near Mysuru KR Circle Karnataka Election 2023 Updates
PM Modi - फोटो : Social Media

विस्तार

विज्ञापन

कर्नाटक के मैसूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया। इस दौरान पीएम मोदी की गाड़ी पर मोबाइल फोन फेंका गया। मोबाइल पीएम मोदी से कुछ ही दूरी पर गिरा। इसके बाद कर्नाटक पुलिस हरकत में आई और संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि युवक पीएम पर फूल फेंक रहा था। इस दौरान उसके हाथ में मोबाइल फोन भी था। उसने गलती से फूल की जगह फोन फेंक दिया।

कर्नाटक कानून व्यवस्था के एडीजीपी आलोक कुमार ने कहा कि पीएम मोदी के वाहन पर फोन फेंकने वाले व्यक्ति का कोई गलत इरादा नहीं था। उसने उत्साह में आकर गलती से फोन फेंक दिया। पीएमए सपीजी की सुरक्षा में थे। फोन भाजपा के एक कार्यकर्ता का है। हमने उस व्यक्ति का पता लगा लिया है, एसपीजी ने उस व्यक्ति को फोन सौंप दिया है। उस व्यक्ति को सोमवार सुबह बयान देने के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन


चार महीने के अंदर तीसरी बार सुरक्षा में चूक

चार महीने के अंदर तीसरी बार पीएम की सुरक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इससे पहले पिछले महीने कर्नाटक दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। तब बेंगलुरु के दावणगेरे में पीएम मोदी के रोडशो के दौरान एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास आने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले जनवरी में भी कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक बच्चा पीएम के करीब आ गया था।


हालांकि, कर्नाटक कानून व्यवस्था के एडीजीपी आलोक कुमार ने बताया था कि दावणगेरे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। यह एक असफल प्रयास था। उस शख्स को तुरंत मैंने और एसपीजी ने सुरक्षित दूरी पर पकड़ लिया था। 


सांप वाले बयान पर किया पलटवार 
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने चन्नापटना में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सांप वाली टिप्पणी को लेकर भी पलटवार किया। विकास के कार्यों के बीच कांग्रेस ने मुझे गाली देने वाला पिटारा फिर खोल दिया है। ये कांग्रेस के लोग कभी मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, कभी मुझे सांप बुलाते हैं। सांप तो भगवान शिव की माला है और मेरे शिव तो जनता जनार्धन है। इनकी इस गाली को मैं सिर माथे पर लेता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed