फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi, Rahul Gandhi greet Manmohan Singh birthday

Manmohan Singh Birthday: 90 साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

Mon, 26 Sep 2022 09:48 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 26 Sep 2022 09:48 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई भेजी है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi, Rahul Gandhi greet Manmohan Singh birthday
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जन्मदिन - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई भेजी है और  उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना।

विज्ञापन



राहुल गांधी ने दी बधाई
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक, डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारत के विकास में उनकी विनम्रता, समर्पण और योगदान में कुछ समानताएं हैं। वह मेरे लिए और करोड़ों अन्य भारतीयों के लिए एक प्रेरणा हैं। मैं उनके अच्छे के लिए प्रार्थना करता हूं। 
विज्ञापन



मनमोहन सिंह का जन्म  26 सितंबर,1932  हुआ था
सिंह का जन्म विभाजन से पहले 26 सितंबर, 1932 को पंजाब के गाह गांव में हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड में अध्ययन किया। लगातार दो बार (2004-2014 तक) प्रधानमंत्री रहे डॉ सिंह आज 90 साल के हो गए हैं। वह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं, जिन्हें 1990 के दशक में व्यापक सुधारों को शुरू करने का श्रेय दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed