फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi radio programme Mann Ki Baat revenue till 2021

अच्छी खबर: पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम से राजस्व को हुआ फायदा, जानिए अब तक कितनी हुई कमाई

Mon, 19 Jul 2021 07:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 19 Jul 2021 07:40 PM IST
सार

पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम से सरकारी राजस्व को फायदा पहुंचा है। सरकार के अनुसार 2014 में शुरू होने के बाद से इस कार्यक्रम से राजस्व के रूप में 30.80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई  हुई है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi radio programme Mann Ki Baat revenue till 2021
मन की बात - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' ने 2014 में शुरू होने के बाद से राजस्व के रूप में 30.80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। जिसमें 2017-18 में सबसे अधिक 10.64 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी। बता दें कि मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण विभिन् न आकाशवाणी और दूरदर्शन के चैनलों पर महीने के अंतिम रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे किया जाता है।
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि प्रसार भारती ने अपने आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क और सोशल मीडिया प् लेटफॉर्म पर भी आज की तारीख तक ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 78 एपिसोड का प्रसारण किया है। यह कार्यक्रम विभिन् न भाषाओं और उसके बाद बोलियों में भी प्रसारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य राकेश सिन्हा ने प्रश्न किया था कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम से रेडियो की लोकप्रियता में वृद्धि हुई है और इसका पुनरुद्धार हुआ है। इसके जवाब में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा जी हां। 


उन्होंने कहा कि मन की बात रेडियो कार्यक्रम के माध् यम से देशभर की जनता तक पहुंचने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अनूठी पहल है। यह कार्यक्रम प्रत् येक नागरिक को प्रधानमंत्री के रेडियो संबोधन के जरिए जुड़ने, सुझाव देने और सहभागी शासन का हिस् सा बनने का अवसर प्रदान करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed