{"_id":"60508dcf8ebc3e591d0131fc","slug":"pm-narendra-modi-principal-advisor-pk-sinha-resigned","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य सलाहकार पीके सिन्हा ने दिया इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों को बताया वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य सलाहकार पीके सिन्हा ने दिया इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों को बताया वजह
Tue, 16 Mar 2021 04:22 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 16 Mar 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
पीके सिन्हा(फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य सलाहकार पीके सिन्हा ने व्यक्तिगत कारणों को वजह बताते हुए इस्तीफा दे दिया है । सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1977 बैच के अधिकारी रहे सिन्हा को सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले उन्हें कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त किया गया था। वह चार वर्षों तक कैबिनेट सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सिन्हा ऊर्जा मंत्रालय में सचिव के पद भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन