फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi pays tribute to Lata Mangeshkar in online Jan Chaupal news in Hindi

पीएम मोदी बोले: हमेशा हमारे साथ रहेगी लता दीदी की सम्मोहक आवाज, जहां जाएंगे उनसे प्रेम करने वाले मिलेंगे

Mon, 07 Feb 2022 12:36 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 07 Feb 2022 12:36 AM IST
सार

महान गायिका लता मंगेशकर के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि मैं और मेरे जैसे कई लोग गर्व के साथ यह कह सकते हैं कि हमारे लता दीदी से करीबी संबंध थे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi pays tribute to Lata Mangeshkar in online Jan Chaupal news in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर ने निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव आकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे जैसे कई लोग गर्व से कहेंगे कि हमारा लता दीदी से बहुत करीबी रिश्ता था। आप जहां भी जाएंगे, आपको उनसे प्रेम करने वाले लोग मिल जाएंगे। उनही सम्मोहक आवाज हमेशा हमारे साथ रहेगी। मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 

विज्ञापन


लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव पर बात की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का दिल है। यूपी ने हमेशा देश को दिशा दिखाई है। एक बार फिर यूपी को नया रास्ता दिखा रहा है। बृजभूमि का कण-कण श्रीकृष्ण और राधारानी मय है। मथुरा, आगरा के क्रांतिकारियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि यूपी के लोगों ने दो टूक कह दिया कि जनता का आशीर्वाद उसे ही मिलेगा जो सच्चे अर्थ में सेवा भावना से सेवक बनकर यूपी के लोगों की सेवा करेगा। यूपी के लोगों का विकास करेगा। इसलिए यूपी की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार भी चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा एक ही है, यूपी का विकास। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पिछले पांच साल में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दिखा दिया है कि अगर यूपी का विकास कोई कर सकता है तो वो भाजपा है, भाजपा के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार है। पिछले कई महीनों से यूपी के लोग ठान कर बैठे हैं कि कमल का बटन दबाना है और भाजपा को ही जिताना है। 


बॉम्बे हाईकोर्ट सात फरवरी को नहीं करेगा काम
बॉम्बे हाईकोर्ट लता मंगेशकर के निधन पर सात फरवरी को अपनी सभी बेंचों पर अपनी सभी न्यायिक कार्यवाही को रोक दिया है। पत्र जारी कर लिखा है  महाराष्ट्र, दक्षिण और उत्तरी गोवा, दादरा, नगर हवेली और दीव, दमन और सिलवासा में अधीनस्थ न्यायालय सोमवार को बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed