{"_id":"5a2aabcd4f1c1b9e678c0590","slug":"pm-narendra-modi-must-first-suspend-himself-saya-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस बोली- मोदी जी को पहले खुद को निलंबित करना होगा, प्रवक्ताओं के लिए जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस बोली- मोदी जी को पहले खुद को निलंबित करना होगा, प्रवक्ताओं के लिए जारी की एडवाइजरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Dec 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने अपने नेताओं को तोल मोल के बोलने की हिदायत के साथ भाजपा नेताओं की ओर से बोले गए अमर्यादित शब्दों और आपत्तिजनक टिप्पणी की याद दिलाकर नैतिकता दिखाने को कहा है। मणिशंकर अय्यर के विवादित बयान के बाद कांग्रेस ने अपने सभी प्रवक्ताओं को एडवाइजरी जारी की है कि वो सार्वजनिक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी न करें।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजोय कुमार का कहना है कि कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर के मामले में नैतिकता दिखाते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित किया है अब भाजपा को भी उसी मापदंड को लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे में मोदी जी को पहले अपने आप को निलंबित करना पड़ेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोदी जी और भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं के संबंध क्या-क्या कहा ये बताना जरूरी है। सोनिया गांधी के लिए जर्सी गाय, राहुल गांधी के लिए हाई ब्रीड बछड़ा और एक्यूरियम फिश, डॉ. मनमोहन सिंह को देहाती औरत के साथ पार्टी सिंबल को खूनी पंजा कहते रहे हैं। उन्होंने सुनंदा पुष्कर को पचास करोड़ की गर्लफ्रैंड, मीडिया को बाजारू तक बताया है। दलित के लिए दिमागी स्तर से कमजोर कहा गया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता कहना है कि अमित शाह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए चतुर बनिया शब्द का इस्तेमाल किया। उस समय भाजपा को नहीं लगा कि इससे ज्यादा अपमानजनक टिप्पणी हो सकती है। इस देश में राष्ट्रपिता को कोई चतुर बनिया बोल दे और मीडिया में बहस न हो। ये अफसोस की बात है।
इस तरह के आपत्तिजनक बयान के बाद अगर थोड़ी भी नैतिकता है प्रधानमंत्री जी में तो पहले तो अपने आपको निलंबित करें अमित शाह को निलंबित करें। उन्होंने तरुण विजय, जीवीएल नरसिम्हा राव और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के बयानों का भी हवाला देकर कहा कि इन्हें राजनीति से वनवास लेने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेताओं के बीच तालमेल बेहतर है। हमारी पार्टी में आपत्तिजनक बयानों की कोई जगह नहीं है। गलत बात उठाने वालों की पार्टी में जगह नहीं है।