{"_id":"60b233918ebc3e7ffd48f654","slug":"pm-narendra-modi-meeting-issue-bjp-leader-suvendu-adhikari-says-mamata-banerjee-is-resorting-to-lies-to-satisfy-her-ego","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद : सुवेंदु का ममता पर हमला, कहा- अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए झूठ का सहारा ले रही हैं दीदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विवाद : सुवेंदु का ममता पर हमला, कहा- अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए झूठ का सहारा ले रही हैं दीदी
Sat, 29 May 2021 05:59 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 29 May 2021 05:59 PM IST
सार
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मुख्य सचिव ने जिस तरह से प्रधानमंत्री का अपमान किया उसकी आलोचना करने के लिये शब्द नहीं है।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : twitter.com/SuvenduWB
विस्तार
पश्चिम बंगाल में चक्रवात यास से हुए नुकसान की समीक्षा करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नहीं शामिल होने के बाद से राजनीति गरमा गई है। भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के पीएम मोदी की बैठक को छोड़ने को लेकर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मुख्य सचिव ने जिस तरह से प्रधानमंत्री का अपमान किया उसकी आलोचना करने के लिए शब्द नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक अधिकारी ने एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने जिस तरह प्रधानमंत्री का अपमान किया, उसकी आलोचना करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने दावा किया कि बनर्जी ने शुक्रवार को पश्चिमी मेदिनीपुर जिला स्थित कलाईकुंडा एअर बेस में हुई बैठक में उनकी मौजूदगी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बैठक में उन्हें राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं चक्रवात प्रभावित नंदीग्राम के विधायक की हैसियत से आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि वह (बनर्जी) अपने रवैये से अपना अहंकार दिखाने तथा तुच्छ राजनीति करने का प्रयास कर रही हैं। बनर्जी ने दावा किया है कि चक्रवात से प्रभावित हुए गुजरात और ओडिशा में हुईं इसी तरह की समीक्षा बैठकों में विपक्ष के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया।
सुवेंदु ने कहा कि ममता दीदी कहती हैं कि वह विपक्षी नेताओं की मौजूदगी के कारण बैठक में शामिल नहीं हुईं। वह अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए झूठ का सहारा ले रही हैं क्योंकि वह खुद को न केवल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बल्कि पूरे देश की मुख्यमंत्री सोचती हैं। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने पीएम मोदी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, वह उनके तानाशाही रवैया और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की कमी को दर्शाता है। बंगाल की भलाई के लिए पीएम के साथ काम करने की बजाय वह ओछी राजनीति कर रही हैं। उनका बैठक छोड़ना घृणित है।
सुवेंदु ने कहा कि उनका बयान मनगढ़ंत है और राज्य के लोगों के प्रति उदासीन है। ओडिशा और बंगाल दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक ही प्रक्रिया के माध्यम से बैठक के बारे में सूचित किया गया था। अब दबाव बनने के बाद वह केवल बहाने बना रही हैं।