फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm narendra modi meet with cm on pandemic covid-19 said immediately stop second wave of Corona

मुख्यमंत्रियों संग बैठक में बोले पीएम मोदी- कोरोना की दूसरी लहर को तुरंत रोकना होगा, लापरवाही ना बरतें

Wed, 17 Mar 2021 04:03 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 17 Mar 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Pm narendra modi  meet with cm on pandemic covid-19 said immediately stop second wave of Corona
मुख्यमंत्रियों संग पीएम मोदी की बैठक - फोटो : ANI

देश में एक बार फिर वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है। कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में पीएम मोदी ने कोरोना के प्रसार को रोकेने के लिए लागू बचाव संबंधी नियमों को सख्ती से लागू करने, आरटी-पीसीआर और ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगाने जैसे सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को तत्काल रोकना होगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में कहा कि दुनिया में कई कोरोना प्रभावित देश ऐसे हैं, जिन्हें कोरोना की कई लहर का सामना करना पड़ा। हमारे देश में भी कई राज्य ऐसे हैं, जिनमें अचानक से कोरोना संक्रमण में वृद्धि देखने को मिली है। पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और पंजाब जैसे कई राज्यों में संक्रमण की दर लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कोरोना की इस लहर को यहीं नहीं रोका गया, तो देशव्यापी असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम बोले - ‘टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट’ की राह पकड़ें
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए ‘टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट’ को लेकर हमें पिछले साल जैसी ही गंभीरता दिखानी होगी। कोरोना संक्रमित व्यक्ति बेहद कम समय में ट्रैक करना और आरटी-पीसीआर जांच दर 70 प्रतिशत से ऊपर रखना बहुत अहम है। पीएम ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में हम आज जहां तक पहुंचे हैं, उससे आया आत्मविश्वास, लापरवाही में नहीं बदलना चाहिए। हमें जनता को पैनिक मोड में भी नहीं लाना है और परेशानी से मुक्ति भी दिलानी है।

पीएम बोले, वायरस को गांव पहुंचने से पहले रोकना होगा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें छोटे शहरों में टेस्टिंग को बढ़ाना होगा। हमें छोटे शहरों में "रेफरल सिस्टम" और "एम्बुलेंस नेटवर्क" के ऊपर विशेष ध्यान देना होगा ताकि कोरोना वायरस गांव तक अपने पैर न पसार पाए। अगर कोरोना वायरस गांवों तक पहुंच गया, तो मुश्किल खड़ी हो जाएगी।

वैक्सीन को बर्बाद होने से रोकें राज्य 
पीएम मोदी ने कहा कि देश में वैक्सीनेशन की गति लगातार बढ़ रही है।  पीएम ने कहा कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में वैक्सीन वेस्ट का आंकड़ा दस प्रतिशत तक पहुंचा है, ये बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। देश में हम करीब 30 लाख वैक्सीन रोज लगा पाए हैं, ऐसे में इसी रफ्तार को आगे बढ़ाना होगा। इसके लिए हमें वैक्सीन वेस्टेज को रोकना होगा, इसके लिए राज्यों को थोड़ी सख्ती बरतने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed