फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi live address updates start water life mission projects in up today yogi adityanath

पीएम मोदी ने 'हर घर नल योजना’ की शुरुआत की, यूपी के 3000 गांवों को मिलेगा फायदा

Sun, 22 Nov 2020 01:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 22 Nov 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi live address updates start water life mission projects in up today yogi adityanath
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जलजीवन मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान मौजूद रहे। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत लाखों परिवारों को नलों से शुद्ध पेयजल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सोनभद्र और मिर्जापुर में जो संसाधन उपलब्ध है, उसकी वजह से लोग इस क्षेत्र की तरफ आकर्षित होते हैं। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब पहले की तरह दिल्ली में योजनाएं तय नहीं होती हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के दशकों बाद तक ये क्षेत्र उपेक्षा का शिकार रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि घर-घर पाइप से पानी पहुंचने की वजह से हमारी माताओं-बहनों का जीवन आसान हो रहा है। इसका एक बड़ा लाभ गरीब परिवारों के स्वास्थ्य को भी हुआ है। इससे गंदे पानी से होने वाली हैजा, टायफायड, इंसेफलाइटिस जैसी अनेक बीमारियों में भी कमी आ रही है।

विज्ञापन


मिर्जापुर, सोनभद्र में पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, '70 साल में विंध्य क्षेत्र के केवल 398 गांवों में पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं को विनियमित किया जा सका। आज हम इस क्षेत्र के 3,000 से अधिक गांवों में इस तरह की परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हैं।'
विज्ञापन


यहां पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की बड़ी बातें-
  • पढ़ाई के साथ साथ कमाई की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। वन उपजों की ज्यादा कीमत आदिवासी साथियों को मिले इसके लिए 1,250 वन धन केंद्र पूरे देश में खोले जा चुके हैं। इनके माध्यम से सैकड़ों करोड़ रुपये का कारोबार भी किया जा चुका है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आदिवासी अंचलों में मूल सुविधाएं तो आज पहुंच ही रही हैं, बल्कि इन क्षेत्रों के लिए विशेष योजनाओं के तहत भी कार्य किया जा रहा है। जनजातीय युवाओं की शिक्षा के लिए देश मे सैकड़ों नए एकलव्य मॉडल स्कूल स्वीकृत किए गए हैं।
  • आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वन उपज आधारित उद्योग आदिवासी क्षेत्रों में लगें, उसके लिए भी जरूरी सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए पैसों की कमी न हो, इसके लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बनाया गया है।
  • वहीं दूसरी तरफ बंजर जमीन पर किसान सौर ऊर्जा से बिजली पैदा करके अतिरिक्त कमाई कर सके, इसके लिए भी मदद की जा रही है। हमारा अन्नदाता ऊर्जादाता बने, हमारा यही प्रयास है।
  • सिंचाई से जुड़ी सुविधाओं के अभाव में विंध्याचल जैसे देश के अनेक क्षेत्र विकास की दौड़ में पीछे रह गए। लेकिन इस क्षेत्र में बरसों से लटकी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है।
  • आज सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ये मंत्र देश के हर हिस्से में देश के हर नागरिक के विश्वास का मंत्र बन गया है। आज देश के हर जन, हर क्षेत्र को लग रहा है कि उस तक सरकार पहुंच रही है और वो भी देश के विकास में भागीदार है।
  • सिंचाई से जुड़ी सुविधाओं के अभाव में विंध्याचल जैसे देश के अनेक क्षेत्र विकास की दौड़ में पीछे रह गए। लेकिन इस क्षेत्र में बरसों से लटकी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है।
  • हम विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना हो, या सड़कों का निर्माण, सभी पर तेजी से काम चल रहा है।
  • यूपी में तो योगी जी की सरकार के प्रयासों से जिस प्रकार इंसेफेलाइटिस के मामलों में कमी आई है। उसकी चर्चा तो दूर दूर तक विशेषज्ञ कर रहे हैं।
  • देश के बाकी गांवों की तरह इस क्षेत्र में भी बिजली की बहुत बड़ी समस्या थी। आज ये क्षेत्र सौर ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी बनता जा रहा है। भारत का अहम केंद्र है। मिर्जापुर का सौर ऊर्जा प्लांट यहां विकास का नया अध्याय लिख रहा है।
  • जब अपने गांव के विकास के लिए, खुद फैसले लेने की स्वतंत्रता मिलती है, उन फैसलों पर काम होता है, तो उससे गांव के हर व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। आत्मनिर्भर गांव, आत्मनिर्भर भारत के अभियान को बल मिलता है।
  • सरकार एक साथी की तरह, एक सहायक की तरह आपके साथ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के जो पक्के बन रहे हैं, उसमें भी ये ही सोच प्रदर्शित हो रही है। किस क्षेत्र में कैसा घर होगा, पहले की तरह अब ये दिल्ली में तय नहीं होती।
  • यूपी में जिस प्रकार कोरोना का सामना किया जा रहा। बाहर से लौटे लोगों का खयाल रखा रहा है, ये कोई छोटी बात नहीं है। 
  • इस योजना का लाभ इंसानो के साथ साथ पशुधन को भी हो रहा है। पशुओं को साफ पानी मिलता है, तो वो भी स्वस्थ रहते हैं। पशु स्वस्थ रहें और किसान को, पशुपालक को परेशानी न हो, इस उद्देश्य को लेकर भी हम आगे बढ़ रहे हैं।
  • आज जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक योजनाएं लागू हो रही हैं, उससे उत्तर प्रदेश की, यहां की सरकार की और यहां के सरकारी कर्मचारियों की छवि पूरी तरह बदल रही है।
  • जब विंध्यांचल के हजारों गांवों में पाइप से पानी पहुंचेगा, तो इससे भी इस क्षेत्र के मासूम बच्चों का स्वास्थ्य सुधरेगा, उनका शारीरिक और मानसिक विकास और बेहतर होगा।
  • जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पाइप से पानी पहुंचने की वजह से हमारी माताओं-बहनों का जीवन आसान हो रहा है। इसका एक बड़ा लाभ गरीब परिवारों के स्वास्थ्य को भी हुआ है। इससे गंदे पानी से होने वाली हैजा, टायफायड, इंसेफलाइटिस जैसी अनेक बीमारियों में भी कमी आ रही है।
  • आने वाले समय में जब यहां के 3 हजार गांवों तक पाइप से पानी पहुंचेगा तो 40 लाख से भी ज्यादा साथियों का जीवन बदल जाएगा। इससे यूपी के, देश के हर घर तक जल पहुंचाने के संकल्प को भी ताकत मिलेगी।
  • आजादी के दशकों बाद तक ये क्षेत्र उपेक्षा का शिकार रहा है। ये पूरा क्षेत्र संसाधनों के बाद भी अभाव का क्षेत्र बन गया। इतनी अधिक नदियां होने के बाद भी इस क्षेत्र की पहचान सबसे ज्यादा प्यासे, सूखा प्रभावित क्षेत्र की रही।
  • हर घर जल पहुंचाने के अभियान को अब डेढ़ साल हो रहे हैं। इस दौरान देश में 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा परिवारों को उनके घरों में नल से शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का इंतजाम किया गया है। इसमें लाखों परिवार उत्तर प्रदेश के भी हैं।
  • रहीम दास जी ने भी कहा है- 'जा पर विपदा परत है, सो आवत यही देश।' रहीम दास जी के इस विश्वास का कारण इस क्षेत्र के अपार साधन और यहां मौजूद अपार संभावनाएं थी।
  • विंध्य पर्वत का ये पूरा विस्तार, पुरातन काल से ही विश्वास का, पवित्रता का, आस्था का एक बहुत बड़ा केंद्र रहा है।
  • जीवन की बड़ी समस्या जब हल होने लगती है तो अलग ही विश्वास झलकने लगता है। ये विश्वास, उत्साह आपमें मैं देख पा रहा था। पानी के प्रति आपमें संवेदनशीलता कितनी है, ये भी दिख रहा है। सरकार आपकी समस्याओं को समझकर उनका समाधान कर रही है।
  • आप लोगों के उत्साह से लगता है कि योजना समय से पहले पूरी हो जाएगी। मां विंध्यवासिनी की हमारे ऊपर बड़ी कृपा है। आज एक बड़ी योजना की शुरुआत हो रही है। लाखों परिवार को इस योजना से नल के जरिए शुद्ध पेयजल मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed